झज्जर। एक बाइक सवार व्यक्ति से मारपीट कर भिंडावास गांव के पास एक बाइक सवार युवक से 50 हजार रुपये छीन लिए हैं। घटना की सूचना पुलिस को भी दी गई। पुलिस ने घटना स्थल का जायजा लेकर युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
जानकारी के अनुसार भिंडावास गांव निवासी विरेंद्र पुत्र छाजूराम ने पुलिस को दिए बयान में कहा है कि वह अपने दोस्त दयाचंद पुत्र रामधारी निवासी कुंजिया से पैसे उधार लेने के लिये गया था। वह दयाचंद से 30000 रुपये लेकर अपनी मोटरसाईकिल पर अपने घर के लिये चल पड़ा। जबकि कुछ पैसे उसके पास थे। जब वह कुंजिया में मंदिर से आगे भिंडावास मोड़ पर पहुंचा तो पीछे से एक मोटरसाईकिल आई और उसकी मोटरसाईकिल के आगे अड़ाकर उसे रुकवा लिया। उसका कहना है कि मोटरसाईकिल सवार को पवन पुत्र जागेराम निवासी कुंजिया था। पवन ने उसकेे साथ मार पिटाई शुरू कर दी और उससे 50,000 हजार रुपये छीन लिये। घटना के बाद जब घर पहुंचा और घटना के बारे में घरवालों को बताया। उसके बाद उसे झज्जर के सामान्य अस्पताल में लाया गया। जहां से उसे रोहतक पीजीआई में रेफर कर दिया। पुलिस ने पीड़ित के बयान पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस ने मामला दर्ज कर गहनता से जांच शुरू कर दी है। आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
- सोमबीर सिंह, पुलिस थाना प्रभारी, झज्जर।