फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोर को घर के आगे से उठाया, मारपीट कर अस्पताल में भर्ती कराया

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
बहादुरगढ़। गांव ईस्माइलपुर में बीती रात कुछ युवकों ने घर के बाहर खड़े एक किशोर को जबरन गाड़ी में डाल लिया। उक्त युवकों ने लाठी-डंडों से मारपीट करने के बाद किशोर को फरुखनगर के एक निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया। फिलहाल घायल का उपचार जारी है। परिजनों की शिकायत पर गांव के तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में ईस्माइलपुर की निवासी शर्मिला ने कहा है कि बुधवार की रात करीब 9 बजे वो और उसका लड़का साहिल (16) किसी परिचित के यहां रहे थे। वे घर से कुछ दूर पहुंचे ही थे कि वहां एक आल्टो कार आकर रुकी। उस कार में से गांव का निवासी चंद्रभान, जोनी और गुल्लू बाहर आए। उन्होंने साहिल को पकड़कर जबरन गाड़ी में डाल लिया और भाग गए। इसके बाद उसने परिजनों को अवगत कराया और साहिल की तलाश शुरू की। कुछ देर बाद कहीं से सूचना मिली कि साहिल फरुखनगर के एक अस्पताल में भर्ती है। सूचना मिलते ही वे अस्पताल में पहुुंचे, तब साहिल ने आपबीती बताई। सुमित का कहना है कि उसके साथ लाठी-डंडों से मारपीट की गई और जान से मारने की धमकी भी दी गई।
विज्ञापन

बादली चौकी प्रभारी श्रीभगवान ने कहा कि शिकायत के आधार पर गांव के तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें