फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला कारागार में दो मोबाइल बरामद, नहीं मिले सिम

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला कारागार में फिर मिले दो बिना सिम के मोबाइल
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
सोनीपत। जिला कारागार में तलाशी के दौरान 15 अगस्त को दो मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। कारागार प्रशासन ने मोबाइल कब्जे में लेकर मामले की शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मोबाइल के आईएमईआई नंबर से पता लगाएगी कि इसमें किस सिम का प्रयोग हुआ और वह किसके नाम पर था।
जेल उप अधीक्षक रामचंद्र के नेतृत्व में कारागार में 15 अगस्त को सुबह सर्च अभियान चलाया गया। कारागार में सुरक्षा वार्ड ए व सी ब्लॉक में सर्च अभियान चलाया गया। जिसमें चक्की नंबर दो में एक मोबाइल फोन छिपाकर रखा गया मिला। उसमें कोई सिम नहीं था। दो बैटरी व फोन था। पता करने पर किसी ने फोन उनका नहीं होने की जानकारी दी। जिसके बाद चक्की नंबर 14 में तलाशी के दौरान भी बिना सिम के दो बैटरी वाला फोन बरामद किया गया। जिसमें भी फोन रखने वाले के बारे में पता नहीं लग सका। मामले की शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने फिलहाल अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस पता लगा रही कि इन मोबाइल में प्रयोग हुए सिम किसके नाम से जारी हुए हैं।
विज्ञापन

--------
कारागर में लगातार मिल रहे हैं मोबाइल
- 12 अगस्त को कारागार में बाथरूम के अंदर फोन मिला।
- 12 अगस्त को बदमाश दीपक उर्फ फोर्ड के पास से फोन मिला।
- 28 मई को बैरक नंबर 5बी के बाथरूम में दरवाजे के फ्रेम में छिपाया मोबाइल बरामद था।
- 6 मई को कारागार में चलाए सर्च अभियान में पुलिस की टीमों ने संदीप बड़वासनियां हत्याकांड के आरोपी रामकरण बैंयापुर, कुख्यात बदमाश मोनू किडौली व खरखौदा के गांव बरोणा के रहने वाले कुख्यात बदमाश रवि उर्फ लांबा, सागर, कैथल के विजय व जागसी के संदीप के पास से छह मोबाइल बरामद किए थे।
विज्ञापन

- 2 अप्रैल को ब्लॉक नंबर-1 के खेत में टैप से लिपटा हुआ एक मोबाइल फोन मिला था।
-13 फरवरी को बैरक नंबर-8 की छत पर मोबाइल मिला।
-11 फरवरी को कारागार में डस्टबिन के अंदर मोबाइल फोन मिला था।
वर्जन
कारागार में दो मोबाइल मिलने की सूचना मिली थी। जिस पर जेल उप अधीक्षक की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया है। जल्द उनके बारे में पूरी डिटेल निकालकर कार्रवाई की जाएगी।
-राजपाल सिंह, थाना प्रभारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें