फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरक्षण आंदोलन के दौरान लूटे दो हथियारों के साथ एक आरोपी काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झज्जर।
पुलिस ने एक युवक को जाट आरक्षण आंदोलन के दौरान रोहतक शहर के एक गन हाउस से लुटे दो हथियारों सहित गिरफ्तार किया है। स्पेशल स्टाफ में तैनात मुख्य सिपाही मुकेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस की एक टीम ने झज्जर-सापला रोड के अंदरुनी बाईपास पर गश्त के दौरान एक युवक सांपला रोड पर खड़ा देखा। जो पुलिस को देखकर भागने लगा। जिसे टीम ने शक के आधार पर काबू कर उसकी तलाशी ली। तलाशी में युवक के पास एक 315 बोर की गन तथा एक 12 बोर की गन बरामद हुई। पूछताछ में युवक की पहचान नवीन गांव बरौना जिला सोनीपत के तौर पर की गई।
विज्ञापन

स्पेशल स्टाफ प्रभारी उप निरीक्षक जसबीर सिंह ने बताया कि आरोपी नवीन ने प्राथमिक पूछताछ में बताया कि वह उपरोक्त हथियारों को खुर्दबुर्द करने की नीयत से झज्जर आया था। युवक ने बताया कि उक्त हथियार उसके साथी कमल निवासी गांव चिड़ी जिला रोहतक ने बीते वर्ष 2016 में आरक्षण आंदोलन के दौरान रोहतक के एक गन हाउस से लूटे थे। आरोपी के खिलाफ शस्त्र अधिनियम अधिनियम व अन्य धाराओं के तहत कार्रवाई करते हुए थाना झज्जर में मामला दर्ज कर उसे अदालत में पेश किया गया। जहां से आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें