फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिम में हुई कहासुनी केचलते चलीं कुल्हाड़ियां, मां-बेटा घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चरखी दादरी। होली पर्व पर गांव घसोला में दो पक्षों के बीच हुए विवाद में सदर थाना पुलिस ने घायल पक्ष के बयान पर एक महिला सहित छह लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। इस विवाद में युवक और उसकी मां घायल हुए थे। युवक को कुल्हाड़ी लगने के चलते रोहतक पीजीआई रेफर किया गया था। यह विवाद कुछ समय पहले जिम में हुई दो युवकों की कहासुनी के चलते हुआ।
विज्ञापन

पुलिस को दिए बयान में घसोला निवासी अजीत ने बताया कि 20 मार्च को वह अपने घर पर कमरे में लेटा हुआ था। इसी दौरान उसे चिल्लाने की आवाजें सुनाई दी। जब वह बाहर पहुंचा तो देखा कि उसकी मां को कुछ लोग पीट रहे थे। अजीत ने बताया कि जब वह अपनी मां छोटी देवी को बचाने के लिए आगे बढ़ा तो हमलावरों ने उस पर कुल्हाड़ी से हमला बोल दिया। इस हमले में उसे गंभीर चोटें आईं और हमलावरों के जाने के बाद परिजन उसे लेकर सिविल अस्पताल पहुंचे। यहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे पीजीआई रेफर कर दिया। पुलिस बयान में घायल ने झगड़े का कारण पुरानी रंजिश बताया। अजीत का कहना है कि गांव के सरकारी स्कूल में जिम है और यहां नंबर को लेकर उसकी आरोपी पक्ष के एक युवक से कई बार कहासुनी हो चुकी है और इसके चलते ही उनके घर में घुसकर हमला किया गया है। पुलिस ने घायल पक्ष के बयान पर एक महिला सहित छह लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें