फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुजुर्ग महिला ने दम तोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
बुजुर्ग महिला ने दम तोड़ा
विज्ञापन

बहादुरगढ़।
सेक्टर-7 में सड़क हादसे में घायल हुई महिला ने दो दिन संघर्ष के बाद वीरवार की शाम को पीजीआई रोहतक में दम तोड़ दिया। इस संबंध में पुलिस ने एक बाइक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में शक्ति नगर की निवासी भावना ने कहा है कि 1 मई को वह और उसकी दादी ओमवती स्कूटी पर देवीलाल पार्क में गए थे। वापस आने पर जब वे सेक्टर-7 स्थित हनुमान मंदिर के पास पहुंचे तो एक बुलेट बाइक चालक ने पीछे से उनकी स्कूटी में टक्कर मार दी और फरार हो गया। इस हादसे में उन दोनों को चोटें आई। राहगीरों ने उन्हें जीएच बहादुरगढ़ में भर्ती कराया। जहां से दादी को पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया। दो दिन उपचार के बाद तीसरे दिन वीरवार की शाम दादी की मौत हो गई। सेक्टर-6 चौकी पुलिस ने भावना की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक, जल्द ही युवक को तलाश लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें