फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमपी माजरा में मामूली कहासुनी को लेकर युवक को मारी गोली

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बेरी (झज्जर)।
गांव एमपी माजरा में फाग वाले दिन शराब के नशे में एक युवक ने सामने बैठे अपने दूसरे साथी पर गोली दाग दी। जिसे गंभीर हालत में रोहतक पीजीआई में भर्ती कराया गया। घायल की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। वारदात को अंजाम देने के बाद से हमलावर फरार है। घटना की सूचना मिलने के बाद बेरी पुलिस की टीम और एफएसएल टीम ने मौके पर पहुंच साक्ष्य जुटाए।
पुलिस को दिए बयान में गांव एमपी माजरा निवासी धर्मेंद्र पुत्र मायाचंद ने बताया कि फाग वाले दिन वह व उसका बड़ा भाई सुंदर और उसके गांव निवासी जसबीर, संजय, दर्शन, चिक्का व जसबीर का भांजा सुंदर निवासी नरेला दिल्ली गांव में की पंचायती जमीन पर बने एक कमरे में शराब पी रहे थे। उसी दौरान ही किसी बात पर जसबीर के भांजे सुंदर ने वहां पर शराब के नशे में गाली-गलौच करना शुरू कर दिया। जब उसे गाली देने से मना किया गया तो जसबीर के भांजे सुंदर ने अपनी रिवाल्वर निकालकर उसे दो गोली मार दी। एक गोली उसकी छाती और दूसरी उसके हाथ की कलाई में जा लगी। धर्मेंद्र ने आरोप लगाया कि वारदात के बाद से सभी वहां से फरार हो गए। घायलावस्था में उसका भाई उसे उपचार के लिए झज्जर के नागरिक अस्पताल लेकर आया। जहां से चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
गांव एमपी माजरा में फाग वाले दिन शराब के नशे के में धर्मेंद्र को दो गोली मारने की सूचना मिली थी। एक गोली उसकी छाती और दूसरी उसके हाथ की कलाई में लगी है और जोकि पीजीआई रोहतक दाखिल है। धर्मेंद्र के ब्यान पर जसबीर और उसके भांजे सुंदर के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
- तेलूराम, थाना प्रभारी, बेरी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें