फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठग ले गया टूरिस्ट कंपनी मालिक बनकर

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बहादुरगढ़।
स्कूल के विद्यार्थियों को सिंगापुर के ट्रिप पर ले जाने के नाम पर एक शातिर व्यक्ति ने बहादुरगढ़ के एक स्कूल के प्रिंसिपल को तीन लाख रुपये की चपत लगा दी। अब अपने रुपयों के लिए प्रिंसिपल उक्त व्यक्ति के घर और दफ्तर के चक्कर लगा रहा है, मगर आरोपी फरार है। प्रिंसिपल की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
इस तरह जीता विश्वास
सेक्टर-9 बाईपास के साथ स्थित सैनिक पब्लिक स्कूल के प्रिंसिपल भूषण भारद्वाज ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि उनका स्कूल हर साल बच्चों को ट्रिप पर लेकर जाता है। इस बार बच्चों को सिंगापुर ले जाने की योजना थी। कुछ दिन पहले बहादुरगढ़ के झील मोहल्ले का निवासी संजय कौशिक स्कूल में आया। उसने खुद को ट्रेवेलो एक्सपर्ट टूरिस्ट कंपनी का मालिक बताया। उसने कहा कि वह बहादुरगढ़ का निवासी है और अपने शहर के बच्चों को आपके साथ खुद सिंगापुर घुमा कर लाऊंगा। इस तरह विश्वास जीतकर वह मुझसे तीन लाख रुपये ले गया। कुछ दिन बाद इस संबंध में उससे बात करनी चाही तो संपर्क नहीं हुआ। उसे कई बार फोन किए गए, लेकिन उसने काल रिसीव नहीं की।
विज्ञापन
विज्ञापन

कइयों को इस तरह लग चुकी है चपत
कॉल रिसीव नहीं की तो प्रिंसिपल उक्त व्यक्ति द्वारा बताए गए दिल्ली के जनकपुरी स्थिति कीर्ति शिखर टावर पहुंचे। यहां पता चला कि वहां तो कोई ऐसी कंपनी ही नहीं है। यहां कुछ और लोग भी मौजूद थे, जो बहुत दुखी थे। ये लोग भी उस व्यक्ति की ठगी के शिकार थे। एक व्यक्ति तो एयरपोर्ट से आया हुआ था। उसे संजय ने एयरपोर्ट पर बुलाया था। भारद्वाज ने बताया कि किसी तरह बहादुरगढ़ स्थित उसके मकान का एड्रेस ढूंढा। वहां गए तो वह परिवार सहित भाग चुका था। उक्त व्यक्ति ने उनके अलावा कई लोगों को ठगा है। जिला पुलिस प्रवक्ता चमनलाल का कहना है कि इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया है। जांच जारी है। दोषी को शीघ्र काबू किया जाएगा।
विद्यार्थियों को सिंगापुर ट्रिप पर ले जाने के नाम पर स्कूल प्रिंसिपल से ठगे तीन लाख
टूरिस्ट कंपनी मालिक बनकर लगाई चपत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें