फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांपला में किया मर्डर, आसौदा में फेंका शव

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बहादुरगढ़।
बीती रात सांपला में पैसे के लेन-देन को लेकर हुए झगड़े में बहादुरगढ़ निवासी एक व्यक्ति की हत्या करने का मामला सामने आया है। जबकि दूसरा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। सोमवार सुबह मृतक और घायल युवक गांव आसौदा में मिले। मृतक और घायक के परिजनों ने आसौदा निवासी कई युवकों पर हत्या कर शव को खुर्द-बुर्द करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने पीड़ितों की शिकायत पर हत्या का अभियोग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में मृतक के भाई लाइनपार निवासी रिंकू ने कहा कि उसका बड़ा भाई सत्यवान आसौदा निवासी श्रवण के कार्यालय में उसकी गाड़ी पर ड्राइवरी का काम करता था। रविवार रात करीब 8 बजे प्रदीप निवासी सूरत नगर लाइनपार उनके घर पर आया और सत्यवान को अपने साथ यह कहकर ले गया कि श्रवण का फोन आया है। उसको पैसे देकर आने हैं। इसके बाद प्रदीप के साथ सत्यवान गाड़ी में बैठकर सांपला चला गया। एक जनवरी की सुबह सत्यवान के उनको सूचना मिली कि आसौदा में लड़कियों के सरकारी स्कूल के पास सत्यवान का शव पड़ा है और प्रदीप को भी काफी चोटें लगी हुई हैं। परिजन वहां पहुंचे और प्रदीप को गंभीर हालत में शहर के नागरिक अस्पताल में लाया गया। जहां से चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए रोहतक के पीजीआईएमएस रेफर कर दिया। परिजनों ने बताया है कि सत्यवान के पैर, सिर व हाथों में गंभीर चोटें मारी गई हैं।
विज्ञापन


इन पर लगाया हत्या का आरोप
मृतक सत्यवान के भाई रिंकू ने पुलिस को बताया है कि 15 दिन पहले देवेंद्र, पूरण, विक्की, हरिओम निवासी आसौदा ने जान से मारने की धमकी दी थी। रिंकू ने आरोप लगाया है कि श्रवण, देवेंद्र, पूरण, विक्की, हरिओम, प्रदीप ने मिलकर उसके भाई की हत्या की है। मामले में थाना सांपला पुलिस कार्रवाई कर रही है। सोमवार को मृतक सत्वयान के शव का पोस्टमार्टम कराया गया।
शव न लेने पर अड़े रहे परिजन
बहादुरगढ़ अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद काफी देर तक परिजन पुलिस अधिकारियों से शव न लेने की बात पर अड़े रहे। परिजनों ने कहा कि जब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो जाती, वे तब तक सत्यवान के शव का दाह-संस्कार नहीं करेंगे। साथ ही परिजनों ने पुलिस अधिकारियों से स्वयं की सुरक्षा की मांग भी की।
एएसपी ने दिया जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन
अस्पताल में परिजनों द्वारा शव न लेने की सूचना मिलते ही एएसपी लोकेंद्र सिंह, डीएसपी भगतराम, थाना सदर एसएचओ जसबीर सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और परिजनों को समझाने के प्रयास किए। काफी देर बाद एएसपी के आश्वासन के बाद परिजन शव लेने को तैयार हो गए, लेकिन अधिकारियों से जल्द हत्यारों की गिरफ्तारी मांग की। एएसपी लोकेंद्र सिंह ने उन्हें आश्वासन दिया कि कई टीमें आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगा दी हैं। जल्द ही उन्हें काबू कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

क्या कहते हैं अधिकारी
डीएसपी भगत राम ने बताया कि बहादुरगढ़ पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम शहर के नागरिक अस्पताल में करवाया है। जबकि घटना में थाना सांपला पुलिस ने नामजदों के खिलाफ मर्डर करके शव को खुर्द-बुर्द करने के आरोप में मामला दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। फिलहाल सामने आया है कि पैसे के लेन-देन को लेकर उनकी आपस में कहासुनी हुई और इसके बाद सत्यवान की हत्या कर दी गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें