फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

़ौकरी का झांसा देकर लाखों की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
नौकरी का झांसा देकर लाखों की ठगी
विज्ञापन

चरखी दादरी।
मेट्रो में नौकरी दिलाने का झांसा देकर 29 युवाओं से लाखों रुपए ठगने के मामले अब कोई कार्रवाई न होने से युवाओं में रोष है। उन्होंने वीरवार को सीटीएम को सीएम के नाम ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन में युवाओं ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाया है।
ज्ञापन देने गए युवाओं ने बताया कि जिले के एक गांव निवासी व्यक्ति के माध्यम से 29 युवाओं से मैट्रो में नौकरी लगवाने का सौदा तय हुआ था। इसके तहत युवाओं की फर्जी परीक्षा करवाकर शीघ्र ज्वाइनिंग करने की बात कही गई थी। हालांकि कुछ युवाओं को पहचान- पत्र भी दिए गए। जब वे इस बारे में ज्वाइनिंग की जानकारी लेने पहुंचे तो पूरा मामला फर्जी निकला। इन युवाओं को पैसे वापस नहीं मिले तो पुलिस में मामला पहुंचा। अब पुलिस द्वारा कार्रवाई नहीं होने पर पीड़ितों ने सीटीएम मनीष फौगाट को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा है। सीटीएम को सौंपे ज्ञापन में पीड़ितों ने बताया कि सत्तापक्ष का एक विधायक पुलिस पर दवाब बना रहा है। इस वजह से पुलिस इस मामले में कार्रवाई नहीं कर रही है। इस कारण पीड़ित युवकों केे पैसे वापस नहीं मिल पा रहे हैं। इससे पूर्व पीड़ित पुलिस अधिकारियों को भी शिकायत देकर कार्रवाई की मांग कर चुके हैं लेकिन कोई कार्रवाई नहीं होने पर अब सीएम के नाम ज्ञापन देकर गुहार लगाई है। ज्ञापन सौंपने वालों में अजय, कैलाश, जितेंद्र, हितेष, मुकेश कुमार, प्रदीप, राजकुमार, सत्यवान, सुनील व अमित उपस्थित थे
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्सन
पीड़ितों ने मेट्रो में नौकरी के नाम पर 29 लाख रुपये ठगी होने बारे उन्हें ज्ञापन दिया है। सीएम के नाम मिले ज्ञापन को जल्द ही भेेज दिया जाएगा। इस मसले के बारे में एसपी को भी अवगत करवाया जाएगा।
मनीष फौगाट, सीटीएम चरखी दादरी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें