अमर उजाला ब्यूरो
झज्जर।
दुजाना के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय का एक टीचर छात्र-छात्राओं पर अक्सर छींटाकसी करता था। जिसकी शिकायत छात्रों ने प्राचार्य को भी दी थी। लेकिन इसके बावजूद भी टीचर के व्यवहार में बदलाव नहीं आया तो मंगलवार को छात्र ग्राम सचिवालय में पहुंच गए। जहां पर सरपंच तो नहीं मिले, लेकिन वहां पंच अजय मौजूद मिला। जिसे छात्रों ने लिखित में शिकायत सौंपी।
इसके बाद मामले की भनक मार्केट कमेटी के चेयरमैन मनीष नंबरदार को लगी तो वो पंच के साथ स्कूल में पहुंचे। जहां पर छात्रों व अध्यापकों का पक्ष जाना। कार्यकारी प्राचार्य अजय कौशिक ने मामले में बीच-बचाव करते हुए निपटाने की बात कही तो नंबरदार ने अध्यापक से लिखित में माफी मांगने की बात कही। जिस पर अध्यापक के द्वारा लिखित में माफी मांगते हुए कहा कि भविष्य में व्यवहार सुधारने का आश्वासन दिया। जिस पर ग्राम कमेटी के सदस्य स्कूल से लौट आए।
वर्जन
उन्हें गांव के सरकारी स्कूल में अध्यापक के द्वारा छात्रों पर छींटाकशी करने की सूचना मिली थी। जिस पर वे स्कूल में पहुंचे तो पता लगा कि छात्रों की शिकायत सही है। उन्होंने कार्रवाई की बात कही तो अध्यापक ने लिखित में माफी मांगते हुए आश्वासन दिया है कि वह भविष्य में छात्रों के साथ अपना व्यवहार सही रखेगा।
- मनीष नंबरदार, चेयरमैन, बेरी मार्केट कमेटी।
वर्जन
गांव के मौजिज लोग एक अध्यापक की शिकायत लेकर आए थे। जिस पर उन्होंने लिखित में मांफी मंगवाते हुए आश्वासन दिलवाया है कि भविष्य में उक्त अध्यापक अपना व्यवहार सही रखेगा। अगर फिर व्यवहार सही नहीं रहा तो मामला उच्च अधिकारियों के संज्ञान में लाया जाएगा।
- अजय कौशिक, कार्यकारी प्राचार्य, रावमावि दुजाना।
- मार्केट कमेटी चेयरमैन की मौजूदगी में लिखित में मांगी माफी