फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैसे हो अंकल जी बोला और जेब से रुपये निकाल भागे शातिर

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बहादुरगढ़। कैसे हो अंकल जी, पहचाना... यह बोलकर बाइक सवार दो शातिर युवकों ने एक व्यक्ति की जेब से दस हजार रुपये निकाल कर फरार हो गए। व्यक्ति ने शोर मचाया तो नजदीक खड़ी पीसीआर तुरंत हरकत में आई। पुलिस ने बाइक सवार झपटमारों का कुछ दूर तक पीछा भी किया, लेकिन वे हाथ नहीं आ पाए। व्यक्ति की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दरअसल, अग्रवाल कॉलोनी निवासी सुरेश गोयल का रेलवे रोड पर एसबीआई बैंक के सामने गोयल एजुकेशन नाम से बुक डिपो है। शुक्रवार की दोपहर बाद तीन बजकर 55 मिनट पर सुरेश सामने स्थित एक रेहड़ी पर केले लेने गया। इसी दौरान एक बाइक वहां आकर रुकी। बाइक पर दो युवक सवार थे। चालक ने हेलमेट पहना था जबकि पिछली सीट पर बैठे युवक का हेलमेट उसके हाथ में था। पिछली सीट पर बैठा युवक बाइक से उतरा और सुरेश के कंधे पर हाथ रखकर बोला कैसे हो अंकल जी? आपने मुझे पहचाना, हम पहले भी मिले थे...इतना कहकर युवक ने उनकी शर्ट की जेब में रखे 10 हजार रुपये निकाल लिए और भागकर बाइक पर जा बैठा। इसके बाद वे रेलवे स्टेशन की ओर भागे। सुरेश ने शोर मचाया तो कुछ ही दूरी पर स्थित पीसीआर टीम तुरंत हरकत में आई। पुलिस ने बाइक सवार युवकों का स्टेशन तक पीछा भी किया लेकिन वे भागने में कामयाब रहे। इलाके की पुलिस ने युवकों की तलाश में नाकेबंदी की और सर्च अभियान चलाया लेकिन सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन


पीड़ित की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया गया है। झपटमारों की पहचान के लिए घटना स्थल के आसपास सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक की जा रही है। जल्द ही मामले को सुलझाया जाएगा।
विज्ञापन

देवेंद्र कुमार, एसएचओ, सिटी थाना बहादुरगढ़।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें