फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रात को कहासुनी के बाद सुबह बोला हमला, पांच घायलों में से चार को किया रेफर

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूूरो
विज्ञापन

चरखी दादरी। घिकाड़ा गांव में ईंटों के ढेर से गाड़ी टकराने पर सोमवार रात को दो पक्षों में मारपीट हो गई जिसमें एक व्यक्ति घायल हो गया। घायल पक्ष का आरोप है कि इस कहासुनी के बाद आरोपी पक्ष ने मंगलवार सुबह भी हमला बोला और इस दौरान चार लोग घायल हो गए। विवाद में घायल हुए पांच लोगों में से चार को प्राथमिक उपचार के बाद भिवानी व पीजीआई रेफर किया गया है। वहीं, सदर थाना पुलिस ने भी मामले की जांच शुरू कर दी है।
सिविल अस्पताल में उपचाराधीन घिकाड़ा निवासी अजय ने बताया कि सोमवार रात उसके परिवार का ही सदस्य रामबीर गली में गाड़ी मोड़ रहा था। इस दौरान उनकी गाड़ी सड़क किनारे एक मकान के सामने लगे ईंटों के ढेर से जा टकराई और कुछ ईंटें नीचे गिर गई। इस पर उनके पड़ोस के लोगों ने रामबीर से गाली-गलौज शुरू कर दी। जब रामबीर ने इसका विरोध किया तो उक्त लोगों ने उस पर हमला बोल दिया। घटना में रामबीर गंभीर रूप से घायल हो गया और उसे उपचार के लिए सिविल अस्पताल लाया गया। यहां पर प्राथमिक उपचार के तुरंत बाद उसे भिवानी सिविल अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

अजय ने बताया कि मंगलवार सुबह दोबारा से हमलावरों के साथ उनकी कहासुनी हो गई और इसके बाद उक्त लोगों ने उस पर व परिवार के अन्य लोगों पर हमला बोल दिया। इस दौरान अजय, कृष्ण, बलराम व देवेंद्र को चोटें आईं। उन्हें उपचार के लिए दादरी सिविल अस्पताल लाया गया जहां से चिकित्सकों ने देवेंद्र को छोड़कर बाकी तीन घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। इसके बाद मामले की सूचना पाकर सदर थाना पुलिस अस्पताल पहुंची और घायलों के बयान दर्ज किए।
विज्ञापन

वर्जन:
सूचना मिलते ही थाने से अनुसंधान अधिकारी को मैंने अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने घायलों के बयान दर्ज कर हमला करने के आरोपियों पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल इस मामले में किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
-जगराम, सदर थाना प्रभारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें