फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी राशन गबन मामला: चार सदस्यीय टीम को दो दिन में सौंपनी होगी जांच रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
चार सदस्यीय टीम को दो दिन में सौंपनी होगी जांच रिपोर्ट
विज्ञापन

चरखी दादरी।
खेड़ी बत्तर राशन डिपो की जांच चार सदस्यीय विभागीय टीम को दो दिन के अंदर ही पूरी करनी होगी। इस संबंध में टीम में शामिल तीन इंस्पेक्टर व एक सब इंस्पेक्टर को लिखित में निर्देश मिले हैं। सहायक खाद्य एवं पूर्ति अधिकारी की तरफ से 15 मार्च को ही ये आदेश पत्र टीम सदस्यों को जारी हुए हैं। इसके अनुसार टीम सदस्यों को दिसंबर 2017 से फरवरी 2018 तक के राशन की रिपोर्ट तैयार करने के साथ ग्रामीणों के बयान भी दर्ज करने होंगे। इसमें लापरवाही बरतने वाले अधिकारी पर विभागीय कार्रवाई भी अमल में लाई जा सकती है।
सहायक खाद्य एवं पूर्ति अधिकारी की तरफ से जारी पत्र के बाद शुक्रवार को चार सदस्यीय टीम गांव खेड़ी बत्तर पहुंच गई। बता दें कि डिपो के राशन का स्टॉक टीम पहले ही जांच चुकी है और अब ग्रामीणों के बयान दर्ज किए जाएंगे। शुक्रवार को विभागीय टीम ने अपनी जांच शुरू कर दी। सूत्रों की मानें तो शनिवार को विभागीय टीम जांच के लिए गांव खेड़ी बत्तर पहुंच सकती है और इसके बाद रिपोर्ट तैयार कर उच्चाधिकारियों को सौंप दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विभागीय टीम में शामिल इंस्पेक्टर बिजेंद्र, बिजेंद्र दलाल, जय प्रकाश व सब इंस्पेक्टर महेंद्र को सहायक खाद्य एवं पूर्ति अधिकारी कार्यालय से पत्र क्रमांक-2018/232-235 जारी हुआ है। इस पत्र में स्पष्ट हिदायतें हैं कि अगर दो दिन के अंदर जांच पूरी करनी होगी। इस समयावधि में राशन डिपो कसा स्टॉक जांच रिपोर्ट तैयार करने के साथ-साथ राशन वितरण को लेकर कार्ड धारकों पूछताछ करके उनके बयान को भी रिपोर्ट में शामिल किया जाएं। अगर इस काम में लापरवाही बरती गई तो टीम सदस्यों के खिलाफ भी नियमानुसार विभागीय कार्रवाई अमल में लाने के लिए परिमंडल कार्यालय को लिखा जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें