अमर उजाला ब्यूरो
बहादुरगढ़।
पुलिस ने लाइनपार क्षेत्र में किशोरी से छेड़छाड़ के आरोपी क्लीनिक संचालक को काबू कर अदालत में पेश किया। जहां से आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।
बता दें कि गत सोमवार की शाम 13 वर्षीय छात्रा अपनी मां के साथ लाइनपार क्षेत्र में दवा लेने गई थी। किशोरी की मां उसे नाहरा-नाहरी रोड स्थित क्लीनिक पर छोड़कर सब्जी खरीदने चली गई। किशोरी ने आरोप लगाया था कि इसी दौरान इंजेक्शन लगाने के बहाने क्लीनिक संचालक ने उसके साथ छेड़छाड़ करनी शुरू कर दी। जिस बारे में उसने अपनी मां को बताया और फिर पुलिस को शिकायत दी।
किशोरी की शिकायत पर थाना लाइनपार पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी आरएमपी सतीश को बुधवार की शाम गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी कुलबीर सिंह ने कहा कि आरोपी को वीरवार को अदालत में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया है।