फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो मिलों में आग, 1300 क्विंटल कपास जलकर राख

विज्ञापन
विज्ञापन
दो मिलों में आग, 1300 क्विंटल कपास जलकर राख
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चरखी दादरी।
शहर के चिड़िया मोड़ पर दो फैक्ट्रियों में आग लगने से लाखों का नुकसान हो गया। आग से करीब 1300 क्विंटल कपास जल गई। दमकल की दो गाड़ियों ने दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग लगने का कारण शॉर्ट -शर्किट बताया जा रहा है। लोग इस मामले में एसएचओ से भी मिले हैं।
शनिवार सुबह करीब नौ बजे शहर के चिड़िया मोड़ पर दो कॉटन फैक्ट्रियों में थोड़े समय के अंतराल पर आग लग गई। इस समय कपास की आवक जोरों पर है। अनाज मंडी के अलावा कॉटन मिलों में भी कपास पहुंच रही है। ऐसे में कॉटन मिलों में कपास के खुले में व टीन शैड के नीचे ढेर लगे हुए हैं। कपास की पिनाई का काम भी इन मिलों में किया जाता है। इन मिलों से दूर-दराज के क्षेत्रों में माल तैयार कर भेजा जाता है। शहर के ज्यादातार ऑयल व कॉटन मिल चिडिय़ा मोड़ व कनीना रोड पर ही स्थित हैं। इन मिलों में हर साल आग लगने की घटनाएं होती रहती है। जिससे मिल मालिकों को प्रति वर्ष आग से कई लाखों का नुकसान होता है।
विज्ञापन

शनिवार सुबह चिड़िया मोड़ स्थित लक्ष्मी ऑयल जिनिंग फैक्ट्री में शॉर्ट-सर्किट के चलते आग की चिंगारी सुलग गई। घटना के दौरान मिल में श्रमिक भी काम कर रहे थे। आग की चिंगारी सुलगने पर लपटे तेजी से समीप ही पड़े कपास के ढेर तक फैल गई। मिल में कपास की ढेरियां अंदर और बाहर थीं। आग की तेज लपटें उठने पर चिंगारी फैलती गई। इससे आग की लपटों ने शेड के नीचे पड़े कपास के ढेर को भी चपेट में ले लिया। तेजी से आग की लपटें धधकने लगी। देखते-देखते ही आग ने उग्र रूप धारण कर लिया। मौके पर मौजूद श्रमिकों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया। इसकी सूचना दमकल विभाग को दी गई। कुछ देर बाद ही दमकल की दो गाड़ियां मौके पर पहुंच गई।
दमकल गाड़ियों ने मौके पर जाकर पानी की बौछारें मारी और आग पर काबू पाने की कोशिश की गई। करीब दो घंटे बाद दमकल गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। इस दौरान आस पास के लोग व श्रमिक भी आग को बुझाने मेें जुटे रहे तब जाकर आग पर काबू पाया जा सका। तब तक करीब 1300 से अधिक क्विंटल कपास जल चुकी थी। काफी मात्रा में कपास खराब भी हो गई। इस संबंध में लक्ष्मी ऑयल एंड जिनिंग फैक्ट्री मालिक गोविंद कुमार ने बताया कि आग लगने की इस घटना में करीब 1300 क्विंटल कपास जल गई। उन्होंने बताया कि मिल में करीब 23 क्विंटल कपास रखी हुई थी। इस घटना में उसे करीब 50 लाख से अधिक का नुकसान हुआ है। उन्होंने बताया कि आग शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी है।

कुंज इंडस्ट्रीज में भी लगी आग
इस घटना के तीन घंटे बाद ही चिड़िया मोड़ पर साथ लगते एक अन्य इंडस्ट्रीज में भी आग लग गई। कुंज इंडस्ट्रीज में आग लगने से मामूली नुकसान बताया जा रहा है। यहां भी शॉर्ट सर्किट वजह बताई जा रही है। इंडस्ट्री मालिक के बेटे अजय कुमार ने बताया कि आग कपास में नहीं लगी। समीप पड़े कचरे में लगी थी ऐसे में इंडस्ट्रीज में कोई नुकसान नहीं हुआ है। दमकल की गाड़ी ने मौके पर जाकर आग पर काबू पाया। अजय ने बताया शॉर्ट सर्किट से चिंगारी सुलगी थी। इसके कुछ समय बाद ही काबू पा लिया गया।
विज्ञापन


वर्सन-
पीड़ित पक्ष से कुछ लोग आग की घटना को लेकर उनसे मिलने आए थे। इस संबंध में उचित कार्रवाई का आश्वासन दे दिया है। पुलिस ने अभी रपट दर्ज नहीं की है। - एसएचओ रघबीर सिंह, सदर पुलिस थाना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें