फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जलघर पर तैनात कर्मचारी को युवकों ने पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
जलघर पर तैनात कर्मचारी को घायल किया
विज्ञापन

चरखी दादरी।
गांव रासीवास जलघर पर तैनात एक कर्मचारी पर दो युवकों ने हमला कर घायल कर दिया। उपचार के लिए उसे सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। सदर थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल घायल के बयान दर्ज नहीं हो पाए हैं।
विज्ञापन

सिविल अस्पताल में उपचाराधीन जन स्वास्थ्य विभाग कर्मचारी रमेश ने बताया कि वह रासीवास जलघर पर बतौर की-मैन तैनात है। वीरवार सुबह वह अपना कार्य कर रहा था इसी दौरान दो युवक वहां आकर उसे भला-बुरा कहने लगे। रमेश ने बताया कि जब उसने इसका विरोध किया तो वे गाली-गलौज पर उतर आए। इसके बाद उसके साथ हाथापाई शुरू कर दी। रमेश ने बताया कि जाते समय एक युवक ने उसके सिर पर ईंट दे मारी। इसमें वह बुरी तरह घायल हो गया। रमेश ने बताया कि इसके बाद उक्त दोनों युवक मौके से फरार हो गए। ग्रामीणों ने उपचार के लिए उसे सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। सदर थाना प्रभारी प्रेम कुमार का कहना है मामले की सूचना हमारे पास आई है। जल्द ही घायल के बयान दर्ज किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें