फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेट्रोल पंप पर खड़ा माल से भरा डंपर हुआ चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
माल से भरा डंपर पेट्रोल पंप से चोरी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
बाढड़ा।
चोरों ने अटेला गांव के समीप स्थित पेट्रोल पंप के समीप खड़ा माल से भरा डंपर चोरी कर लिया। पीड़ित मालिक शिकायत पर बाढड़ा थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में डंपर मालिक धर्मेंद्र ने बताया कि उसके चालक ने अटेला गांव के समीप स्थित पेट्रोल पंप पर शुक्रवार को डंपर खड़ा किया था। शनिवार सुबह चालक ने फोन कर डंपर के चोरी होने की सूचना दी। शिकायतकर्ता धर्मेंद्र ने बताया कि सूचना मिलते ही वह मौके पर पहुंचा और लोगों से डंपर के बारे में पूछताछ भी लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया। बाढड़ा थाना में तैनात हैड कांस्टेबल रविकांत ने बताया कि मामले की शिकायत हमारे पास आ चुकी है। मामले की जांच पुलिस ने शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें