फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रात दो बजे मंदिर में घुसे सात लोग, महंत और सेवक से तीन हजार की नकदी लूट कमरे में कर गए बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चरखी दादरी। गांव भागवी स्थित गुजर डोभा मंदिर में बुधवार रात सात लोगों ने महंत और सेवक को बंधक बनाकर तीन हजार रुपये लूट लिए। सुबह गांव के लोगों ने मंदिर पहुंचकर महंत और सेवक को मुक्त किया। बदमाश महंत से तीन हजार रुपये लूटकर ले गए। पुलिस ने सुबह ग्रामीणों की सूचना पर मंदिर का मुआयना कर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार गांव भागवी के बाहरी क्षेत्र में गुजर डोभा मंदिर है। इसकी देखभाल महंत मानगिरी करते हैं। पुलिस को दी शिकायत में महंत ने बताया कि बुधवार रात को वह और सेवक संजय मंदिर में थे। रात करीब 12 बजे तक दोनों बैठे बातें कर रहे थे। इसके बाद वे सो गए। रात करीब दो बजे छह-सात लोग मंदिर परिसर में घुस आए और उन्होंने महंत और सेवक संजय को जगाया। इसके बाद उक्त लोगों ने उनसे रुपये मांगे। रुपये होने से मना करने पर बदमाशों ने उनकी तलाशी ली। इसके बाद उनके पास से करीब तीन हजार रुपये की नकदी लूट ली। महंत के अनुसार बदमाशों ने दोनों को धक्का देकर कमरे में धकेल दिया और बाहर से कुंडी लगा दी। इसके बाद वारदात को अंजाम देकर आरोपी फरार हो गए। महंत ने बताया कि रात को उन्होंने काफी आवाजें लगाई लेकिन कोई मंदिर मदद के लिए नहीं आया। सुबह करीब आठ बजे गांव निवासी सुरेश मंदिर पहुंचा तो उन्होंने आवाजें लगाईं। सुरेश कमरे के पास पहुंचा और दरवाजे की कुंडी खोलकर उनको बाहर निकाला। मामले का पता चलते ही काफी ग्रामीण मंदिर परिसर पहुंचे। इसके बाद ग्रामीणों के साथ महंत इमलोटा पुलिस चौकी पहुंचे और मामले की जानकारी दी। इसके तुरंत बाद पुलिस टीम मंदिर परिसर में पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। इसके बाद मंदिर प्रबंधन समिति की तरफ से पुलिस को लिखित शिकायत सौंपी गई। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन



पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। इस संबंध में अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। जल्द ही पुलिस आरोपियों का पता लगाकर उन्हें गिरफ्तार कर लेगी। - जगराम सिंह, सदर थाना प्रबंधक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें