फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन परिवारों को बंद कर नगदी व लाखों के आभूषणों पर हाथ साफ

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
झज्जर। चोरों के हौसले पूरी तरह से बुलंद हैं और वे परिवारों को बंधक बना कर चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। लेकिन पुलिस प्रशासन दिन-प्रति-दिन बढ़ती जा रही चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने में नाकाम दिखाई दे रहा है। चोरी की घटनाओं का अंजाम देकर बदमाश साफ निकल जाते हैं और पुलिस बाद में लकीर पीटती रह जाती है। करीब एक सप्ताह पूर्व खाजपुर गांव में एक ही रात में तीन मकानों में हुई चोरी की घटनाओं से पुलिस पर्दा भी नहीं उठा पाई थी कि शुक्रवार की रात को ढाकला गांव में चोरों ने तीन घरों में घुसकर एक ही तर्ज पर कुंडे काटते हुए चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया है और तीनों ही घटनाओं में घरों में सो रहे लोगों को कमरे में बाहर से कुंडी लगाकर बंद किया गया और दो घरों में तो दरवाजे को बाहर से कपड़े से बांध कर बंद किया गया था। तीनों घटनाओं में करीब 20 तोला सोना और करीब तीन किलोग्राम चांदी के आभूषणों के अलावा लगभग तीस हजार रुपये की नगदी चोरी की गई है।

घटना-1 :
ढाकला गांव निवासी मनोज पुत्र प्रकाश के घर में एक कमरे में उसका पिता प्रकाश सो रहा था और एक कमरे में मनोज की पत्नी सुमन अपने बच्चों के साथ सो रही थी। रात के समय घर में घुसे चोरों ने दोनों कमरों को बाहर से बंद कर दिया और दो कमरों के कुंड़े काट कर कमरों में रखी संदूक और अलमारियों को खंगाला गया है। सुमन ने बताया कि रात के समय करीब तीन बजे उसका ससुर उठकर बाथरूम गया तो उसके ही कमीज से दरवाजे को बंद किया गया था। जब उन्होंने देखा तो उनका कमरा भी बाहर से बंद किया गया था। जब उन्होंने कमरों से बाहर आकर देखा तो घर के दो कमरों के कुड़े कटे हुए थे। उनका कहना है कि उनके घर से करीब छह तोले सोने के आभूषण, करीब दस हजार रुपये चोरी कर लिये गए हैं।
विज्ञापन


घटना-2:
ढाकला गांव निवासी सतीश पुत्र रण सिंह के घर में भी इसी तर्ज पर चोर घुस गए और यहां भी घर में सो रहे लोगों को कमरे में बंद कर दिया और दरवाजों के कुंडे काटते हुए चोरी की घटना का अंजाम दिया गया। रणसिंह का कहना है कि उन्होंने आभूषणों को बैंक में लॉकर में रखा हुआ था और कुछ दिन पहले ही वे आभूषणों को बैंक से लेकर आये थे। करीब 12 तोले सोने के आभूषण और करीब 15 हजार रुपये की नगदी चोरी कर ली गई है।
विज्ञापन

घटना-3:
इसी गांव में सतीश के मकान के पास स्थित संजय उर्फ शुशु पुत्र गंगाराम के मकान में भी इसी रात को चोर घुस आए और जिस कमरे में वे सो रहे थे उस कमरे को बाहर से बंद कर दिया। एक दरवाजे को तो चोरों ने उसके पजामे से बंद किया हुआ था। जब सुबह उन्होंने किसी को बुलाकर दरवाजा खुलवाया तो उनके घर का सारा सामान इधर से उधर बिखरा पड़ा था। उनके बैग और एटीएम दरवाजे के पास पड़े थे कागजात भी बाहर बिखरे हुए थे और एक बैग तो गली में पड़ा मिला है। उनके घर से करीब तीन किलोग्राम चांदी के आभूषण एक घी से भरा ड्रम और करीब तीन हजार रुपये की नकदी चोरी कर ली है।


चोरी की कई घटनाएं हुई हैं। खाजपुर बहादुरगढ़ और ढाकला में चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया गया है। इन
घटनाओं को देखते हुए पुलिस की पेट्रोलिंग भी बढ़ाई गई है। मामलों की गहनता से जांच की जा रही है।
- शशांक कुमार सावन, एएसपी, झज्जर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें