फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज बस ने मारी बाइक को टक्कर, किसान की मौत्

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बेरी (झज्जर)।
ग्वालीसन गांव के नजदीक रोडवेज बस ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक पर सवार किसान की मौके पर ही मौत हो गई तथा पंजाब निवासी साथ में बाइक पर सवार व्यक्ति गंभीर रुप से घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए सामान्य अस्पताल ले जाया गया। जहां से उसे रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया गया। हादसे से गुस्साए ग्रामीणों ने दादरी-झज्जर मार्ग को जाम कर दिया। जिसे पुलिस ने मौके पर पहुंचकर खुलवाया।
पुलिस को दी गई शिकायत के अनुसार गांव ग्वालीसन निवासी संजय खेत में रिपर से तूड़ा बना रहे ट्रैक्टर के लिए डीजल लेकर पंजाब निवासी मंजीत के साथ जा रहा था। जैसे वह खेतों की साइड मोड़ काटने लगा तो पीछे से आ रही रोडवेज बस ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि किसान संजय की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं पंजाब निवासी मंजीत गंभीर रुप से घायल हो गया। जिसे सामान्य अस्पताल में लाया गया, जहां से रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

घटना से क्षुब्ध होकर ग्रामीणों ने जाम लगा दिया। जाम की सूचना मिलते ही बेरी थाना प्रभारी तेलू राम और छुछकवास चौकी इंचार्ज शेषराज पुलिस बल के साथ दुर्घटनास्थल पर पहुंचे। मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों को समझा कर जाम खुलवाने का प्रयास भी किया। लेकिन ग्रामीण मांग कर रहे थे कि उन्हें झज्जर-ग्वालीशन मार्ग पर जल्द स्पीड ब्रेकर बनवाए जाने का ठोस आश्वासन मिले और मृतक संजय के परिवार को सरकारी नौकरी लिखित में शासन व प्रशासन दे।
एसडीएम ने खुलवाया जाम
काफी देर तक भी ग्रामीणों ने जब जाम नहीं खोला तो मौके पर झज्जर के एसडीएम रोहित पहुंचे और ग्रामीणों को समझा-बुझाकर जाम खुलवाया। करीब दो घंटे लगाए गए इस जाम के दौरान गर्मी में वाहन चालकों, यात्रियों व अन्य लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। इतना ही नहीं रोडवेज की बस को हटवाने के लिए जो क्रेन बुलवाई गई थी वह भी जाम में फंसी रही। जब जाम खुल गया तो उसके बाद ही यह क्रेन दुर्घटना स्थल पर पहुंची।

वीरवार को बना देते तूड़ा तो नहीं जाती जान
मौके पर मौजूद ग्रामीणों का कहना था कि पंजाब से तूड़ा बनाने के लिए आए मंजीत ने संजय को तूड़ा बनाने के लिए वीरवार का समय दिया था। लेकिन वीरवार को इन्होंने मना कर दिया। जब ये शुक्रवार को तूड़ा बनाने के लिए रिपर लेकर खेत में पहुंचे तो डीजल खत्म हो गया। पंप से डीजल लेकर दोनों बाइक पर खेतों की ओर जा रहे थे कि रास्ते में हादसा हो गया। ग्रामीणों में चर्चा थी कि अगर मंजीत वीरवार को तूड़ा बना देता तो संजय की जान नहीं जाती।
विज्ञापन

वर्जन
झज्जर-ग्वालीसन मार्ग पर हरियाणा रोडवेज की बस ने बाइक को टक्कर मार दी। बाइक सवार संजय व मंजीत अपने खेत में जा रहा था और जब संजय ने बाइक को खातीवास की तरफ मोड़ना चाहा तो पीछे से आ रही रोडवेज बस ने टक्कर मार दी, हादसे में बाइक पर सवार ग्वालीशन निवासी संजय की मौके पर मौत हो गई। पंजाब निवासी मंजीत गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक के परिजनों की शिकायत पर बस चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच आरंभ कर दी गई है।
- शेषराज, चौकी इंचार्ज, छुछकवास।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें