घर में घुसकर मारपीट का आरोप, पत्नी और हेड कांस्टेबल पर केस दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
बौंद कलां।
मिसरी निवासी एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और एक हेड कांस्टेबल पर घर में घुसकर मारपीट का आरोप लगाया है। पुलिस ने शिकायत पर शिकायत कर्ता की पत्नी और बौंदकलां थाने में तैनात एक हेड कांस्टेबल के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पीड़ित गत दिनों इस संबंध में पुलिस अधीक्षक से भी मिला था। फिलहाल आरोपी महिला व पुलिस कर्मचारी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।
गांव मिसरी निवासी राकेश कुमार ने पुलिस शिकायत में बताया कि 20 जनवरी को उसकी पत्नी ने पुलिस हेड कांस्टेबल बदलूराम के साथ उससे मारपीट की थी। उसने इसकी शिकायत पुलिस में दर्ज करवाई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। करीब एक सप्ताह पूर्व शिकायतकर्ता पुलिस अधीक्षक से उनके कार्यालय में मिला था। सोमवार देर शाम बौंद कलां पुलिस ने राकेश की शिकायत पर राकेश की पत्नी व हेडकांस्टेबल बदलूराम के खिलाफ घर में घुसकर मारपीट करने व अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। बौंदकलां थाना प्रभारी भीम सिंह ने बताया कि आरोपी पुलिस कर्मी उनके थाने में तैनात है।