फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गणतंत्र दिवस को लेकर दिल्ली सील, बहादुरगढ़ की सुरक्षा में ढील

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बहादुरगढ़।
गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियां जोरशोर से चल रही हैं। किसी भी खतरे से बचने के लिए राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली को चारों तरफ से सील कर दिया गया है, मगर बहादुरगढ़ में सुरक्षा के कोई ठोस इंतजाम देखने को नहीं मिल रहे। बुधवार को दिल्ली से जुड़े बॉर्डरों पर पुलिस कर्मियों की गैर हाजिरी सुरक्षा के दावों को हवा हवाई साबित कर रही थी तो बस अड्डे पर भी सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठे।
बहादुरगढ़, देश की राजधानी दिल्ली से बिल्कुल सटा हुआ है। टीकरी, झाड़ोदा और निजामपुर आदि बॉर्डरों से बहादुरगढ़ दिल्ली से जुड़ा है। जितना खतरा दिल्ली पर मंडराता है, उतनी ही आशंका यहां पर भी बनी रहती है। गणतंत्र दिवस को लेकर दिल्ली को तो पूरी तरह से सुरक्षा से लैस कर दिया गया है, मगर उससे सटे बहादुरगढ़ में सुरक्षा व्यवस्था बेहद लचर है। बुधवार की शाम तक बस स्टैंड से लेकर टीकरी बॉर्डर तक कहीं भी नाका लगाकर वाहनों की जांच नहीं की जा रही थी। केवल सेक्टर-9 बाईपास मोड़ के पास एक-दो पुलिस कर्मी ही तैनात थे। मगर वहां भी वाहनों की जांच नहीं हो रही थी। वाहन बेरोकटोक निकलते रहे।
विज्ञापन

दिल्ली पुलिस चुस्त, हरियाणा पुलिस सुस्त
शाम करीब सात बजे तक मार्ग पर प्रमुख बॉर्डर (टीकरी बॉर्डर) की दूसरी तरफ दिल्ली वाले क्षेत्र में तो दिल्ली पुलिस पूरी तरह से मुस्तैद थी। वाहनों की जांच भी कर रही थी, मगर इस तरफ हरियाणा पुलिस का एक भी जवान बॉर्डर पर नहीं था। यहां का नाका बिल्कुल खाली था। दिल्ली-हरियाणा की इस प्रमुख सीमा पर पुलिस कर्मियों की गैरमौजूदगी ने सुरक्षा के दावों की पोल खोल कर रख दी। उधर, अन्य बार्डरों पर भी यही हाल था। जांच बेशक नहीं हो रही थी, लेकिन दिल्ली पुलिस की चुस्ती और हरियाणा पुलिस की ढीली कार्यशैली दिखाई दी।
शहर निवासी रमन शर्मा ने कहा कि बेशक बहादुरगढ़ हरियाणा में हैं, लेकिन एक नजर में कभी नहीं लगता कि यह दिल्ली से बाहर है। दिल्ली के मुंडका से ज्यादा तो यहां भीड़भाड़ होती है। जो खतरा दिल्ली पर हो वह बहादुरगढ़ पर भी तो हो सकता है, तो यहां भी सुरक्षा दिल्ली की तरह होनी चाहिए। दिन की तरह रात के समय भी बार्डरों पर पुलिसकर्मी तैनात होने चाहिए। एक-एक वाहन की जांच की जानी चाहिए।

सीसीटीवी भी नहीं
बहादुरगढ़ शहर के किसी भी प्रमुख चौराहे पर प्रशासन की ओर से सीसीटीवी की व्यवस्था नहीं की गई है। कमेटी चौक, रेलवे मोड़, झज्जर मोड़, झज्जर चुंगी, नजफगढ़ चुंगी पर हर वक्त भीड़भाड़ रहती है। लेकिन कहीं भी सीसीटीवी नहीं हैं। यदि सीसीटीवी हों तो पुलिस को भी वारदात सुलझाने में मदद मिल सकती है। बादली रोड निवासी धर्मेंद्र ने कहा कि मेन बाजार, रेलवे रोड, नाहरा-नाहरी रोड सहित तमाम भीड़भाड़ वाले बाजारों, चौक-चौराहों पर प्रशासन द्वारा सीसीटीवी लगवाने चाहिए।
विज्ञापन


क्या कहते हैं अधिकारी
एएसपी लोकेंद्र सिंह का कहना है कि बहादुरगढ़ में सभी वारदात होने पर पर पुलिस की तैनाती की गई है। सुबह-शाम गश्त भी बढ़ाई गई है। शहर में आने-जाने वाले हर वाहन व राहगीर पर नजर रखी जा रही है। सादी वर्दी में अलग-अलग स्थानों पर पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। महिला पुलिस कर्मियों की भी ड्यूटी भी शहर में भीड़भाड़ वाले स्थान पर लगाई है। सुरक्षा व्यवस्था में किसी तरह की कोई कमी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें