फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्या के मामले में ननद-भाभी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झज्जर।
भट्टी गेट क्षेत्र बुजुर्ग की गला घोंटकर हत्या कर दिए जाने के मामले में पुलिस ने दो महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से न्यायिक हिरासत भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन

गौरतलब है कि भट्टी गेट क्षेत्र में बुजुर्ग नंदराम यादव की गला घोंटकर हत्या कर दी थी। बुजुर्ग की हत्या किए जाने की सूचना पड़ोसियों ने पुलिस को रात करीब ढाई बजे दी थी। जबकि घर में बुजुर्ग की पुत्रवधू व उसके पौत्र भी मौजूद थे। मामले मेें मृतक के भाई ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या को अंजाम देने की आशंका जताई थी। नंदराम यादव अक्सर शराब के नशे में रहते थे। जिसके चलते उन्हें नशा मुक्ति केंद्र में भी छोड़ा गया था लेकिन वर्तमान में वह अपने घर पर ही रहता था। वहीं नंदराम यादव ने अपनी करीब दो एकड़ जमीन का बयाना किसी के साथ कर रखा था। इसी बात को लेकर घर में अनबन चल रही थी। जिस पर मृतक की बेटी मनोज व पुत्रवधू सरिता ने उसकी गला घोंटकर हत्या कर दी। जिस पर पुलिस ने दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर व उन्हें गिरफ्तार कर बुधवार को कोर्ट में पेश किया। जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें