फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला मौत मामले में एसपी से मिले तीन गांवों के ग्रामीण

विज्ञापन
विज्ञापन
एसपी से मिले तीन गांवों के ग्रामीण
विज्ञापन

पीएनबी बैंक के समीप तीन जून को सड़क पर बेसुध होकर गिरने से हुइ महिला की मौत का मामला
बड़राई, बेरला व संतोकपुरा गांवों के ग्रामीणों ने जताया हत्या का शक
अमर उजाला ब्यूरो
चरखी दादरी।
गांव संतोकपुरा निवासी विधवा महिला की मौत मामले में तीन गांवों के ग्रामीणों ने सोमवार को एसपी से मुलाकात की। ग्रामीणों ने मामले में हत्या की आशंका जाहिर करते हुए पुलिस से आरोपियों का पता लगाकर उनकी गिरफ्तारी की मांग की। एसपी सुनील दलाल ने बड़राई, बेरला व संतोकपुरा के ग्रामीणों को मामले में निष्पक्ष जांच व उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

एसपी कार्यालय पहुंचे बड़राई निवासी जयवीर ने बताया कि गांव निवासी सुनील की शादी संतोकपुरा निवासी वेद प्रकाश से हुई थी। सेना में कार्यरत वेद प्रकाश की कुछ समय पहले मौत हो गई थी और सुनील गाठड़ा आंगनबाड़ी केंद्र में कार्यरत थी। जयवीर ने बताया कि पति की मौत के बाद सुनील अपने मायके बड़राई में रह रही थी। तीन जून को वह आंगनबाड़ी केंद्र के लिए घर से निकली थी। उसे रुपये लेने दादरी आना था। उन्होंने बताया कि इसके बाद परिजनों के पास उसके बेसुध होने की खबर आई। जब परिजन उसे लेकर पीजीआई पहुंचे तो चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। जयवीर ने बताया कि उन्हें शक है कि सुनील के बेसुध होकर गिरने का कारण उसे जहरीला पदार्थ खिलाना है। इसी संबंध में सोमवार को बड़राई, संतोकपुरा व बेरला के ग्रामीणों ने एसपी सुनील दलाल से मुलाकात की। ग्रामीणों ने उनके सामने हत्या का शक जाहिर करते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग भी की। एसपी सुनील दलाल ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मामले की जांच कर स्थिति के अनुसार कार्रवाई करने का आश्वासन उन्हें दिया।
विज्ञापन

फोटो 17
महिला मौत मामले में एसपी से मिलने पहुंचे ग्रामीण।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें