फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कार की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत
विज्ञापन

बादली। कुंडली-मानेसर-पलवल एक्सप्रेस-वे पर सोमवार की दोपहर कार और बाइक की टक्कर में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान अरविंद निवासी बुलंदशहर यूपी के तौर पर हुई है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, सोमवार की दोपहर अरविंद बाइक पर फरुखनगर की ओर जा रहा था। जब केएमपी पर बादली के पास पहुंचा तो कार की चपेट में आ गया। इससे उसके सिर में गंभीर चोट आई। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और जांच शुरू की। आधार कार्ड के जरिये उसकी पहचान हो पाई। उधर, हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने दोनों वाहनों को अपने कब्जे में ले लिया है। शव को नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवाया गया है। मंगलवार को पोस्टमार्टम होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें