फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संतुलन बिगडने से पलटा ऑटो, युवक की मौत, महिला जख्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बहादुरगढ़। बादली-बहादुरगढ़ मार्ग पर नयागांव के पास संतुलन बिगड़ने से एक ऑटो पलट गया। इस हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि महिला घायल हो गई। हादसे का दोषी ऑटो चालक को ठहराया गया है, फिलहाल वह फरार है। पुलिस ने केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। दरअसल, शुक्रवार की सुबह गांव सोलधा के स्टैंड से एक ऑटो बहादुरगढ़ के लिए चला। ऑटो सोलधा निवासी नरेंद्र चला रहा था। ऑटो में गांव के ही पवन और प्रमिला भी सवार थे। नयागांव के नजदीक जब ऑटो एक पेट्रोल पंप के पास पहुंचा तो मोड़ पर अनियंत्रित होकर पलट गया। इस हादसे में ऑटो में सवार प्रमिला और पवन घायल हो गए। दोनों को राहगीरों ने शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। यहां उपचार के दौरान पवन ने दम तोड़ दिया। जबकि प्रमिला की हालत भी गंभीर है। सूचना मिलते ही सदर थाने से पुलिस अस्पताल में पहुंची और घायल महिला के बयान लिए। इस बारे में सदर थाना प्रभारी सज्जन सिंह ने कहा कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। महिला की शिकायत पर ऑटो चालक के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी गई है।

स्कूल बस पर ड्राइवर था पवन
मृतक पवन (35) दो भाइयों में छोटा था और एक बच्चे का पिता था। वह बहादुरगढ़ में एक स्कूल बस पर ड्राइवर था। रोजमर्रा की तरह शुक्रवार की सुबह ड्यूटी के लिए ही घर से निकला था। बीच रास्ते में ही हादसे में मौत हो गई। सदर थाना पुलिस ने नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ससुराल लौट रही थी प्रमिला
दरअसल, प्रमिला रोहतक जिले के गांव चुलियाना की बहू है। पिछले कुछ दिनों से वह अपने मायके (सोलधा) आई हुई थी। शुक्रवार को वह ससुराल लौट रही थी। पुलिस को दी शिकायत प्रमिला ने कहा कि चालक नरेंद्र तेज गति में ऑटो चला रहा था। उसकी लापरवाही के कारण ही यह हादसा हुआ है। हादसे के बाद वह मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें