फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की टक्कर से पलटा ट्रैक्टर, नीचे दबे चालक को परिजनों ने निकाला बाहर

विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। गांव मंदोला के समीप एक तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से ट्रैक्टर पलट गया। घटना में ट्रैक्टर चालक नीचे दबा गया और करीब 10 मिनट बाद मौके पर पहुंचे उसके परिजनों ने बाहर निकाला। घायल को सिविल अस्पताल से भिवानी रेफर किया गया। पुलिस ने इस संबंध में घायल के बयान पर ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दिए बयान में मंदोला निवासी राजबीर ने बताया कि शनिवार को वह अपना ट्रैक्टर लेकर किसी काम से दादरी आया था। काम निपटाने के बाद वह वापस मंदोला के लिए दादरी से चला था। राजबीर ने बताया कि जब वह गांव के समीप पहुंचा तो सामने से आ रहे ट्रक ने उसके ट्रैक्टर को सीधी टक्कर मार दी। घटना में ट्रैक्टर पलट गया और वह उसके नीचे दब गया। राजबीर ने बताया कि घटना के तुरंत बाद आरोपी ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। इसके बाद उसने अपने बेटे को फोन कर घटना से अवगत कराया। राजबीर ने बताया कि मौके पर पहुंचे उसके बेटे और अन्य परिजनों ने उसे ट्रैक्टर के नीचे से निकाला और उपचार के लिए उसे दादरी सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे भिवानी सिविल अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने घायल के बयान पर आरोपी ट्रक चालक पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें