फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कच्छाधारी चोरों का आंतक, अब बीसीसीआई के उपाध्यक्ष के घर से चोरी किए 30 लाख के गहनें

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बहादुरगढ़। गांवों के बाद अब कच्छाधारी चोरों ने शहर की तरफ रुख कर लिया है। बीती रात कच्छाधारी चोरों ने बीसीसीआई के उपप्रधान नरेंद्र छिकारा के घर में लगभग 30 लाख के गहनों पर हाथ साफ कर दिया। रॉड, डंडे लेकर घर में घुसे इन चोरों ने पहले तो सारे कमरों की कुंडी बंद की, इसके बाद एक कमरे में रखे गहने चुराए। उद्यमी की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सेक्टर-2 के निवासी नरेंद्र छिकारा उद्योगपति हैं और बहादुरगढ़ चेंबर ऑफ कामर्स के उपप्रधान हैं। वीरवार की रात करीब 12 बजे नरेंद्र छिकारा अपने घर लौटे। करीब एक बजे तक वह जाग रहे थे। जब वे सो गए तो चार कच्छाधारी चोर दीवार फांदकर मकान में घुस गए। चोरों ने एक-एक कर सारे कमरों की कुंडी बाहर से बंद कर दी। फिर एक कमरे की खिड़की की ग्रिल तोड़ी और अंदर घुसकर तसल्ली से वारदात को अंजाम दिया। अलमारी तोड़कर गहने निकाल लिए। सुबह करीब तीन बजे नरेंद्र की पत्नी की आंख खुली और उन्होंने कमरे से बाहर निकलने का प्रयास किया तो दरवाजा नहीं खुला। इसके बाद उन्होंने नरेंद्र को उठाया। नरेंद्र ने 100 नंबर पर चार-पांच बार कॉल की, लेकिन कॉल रिसीव नहीं हुई। इसके बाद उन्होंने सेक्टर-6 चौकी इंचार्ज को फोन पर सूचना दी तो पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने कमरों की कुंडी खोलकर परिवार को बाहर निकाला और तफ्तीश शुरू की।
विज्ञापन

जांच के दौरान पाया कि चोर सिर्फ गहने लेकर गए हैं। जांच के दौरान गले का सोने का सेट, डायमंड सेट, मंगलसूत्र, तीन कड़े सोने के, दो अंगूठी, पांच जोड़ी कानों के टॉप्स, एक डायमंड रिंग, एक सोने का सिक्का, पांच सोने की गिन्नी, 40 चांदी के सिक्के व चार जोड़ी नए कपड़े गायब मिले।

एक घंटा 45 मिनट में दिया वारदात को अंजाम
कच्छाधारी चोरों ने एक घंटा 40 मिनट तक मकान में रहकर वारदात अंजाम दिया। यह वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सवा एक बजे चोर मकान में घुसते दिखाई दिए हैं। जबकि 2 बजकर 55 मिनट पर ये बाहर निकले। चोरों के बदन पर सिर्फ कच्छा और टीशर्ट थी। इनके हाथों में रॉड और डंडे भी दिखाई दिए।

दो अक्तूबर को खेड़का गुर्जर में हुई थी डकैती
इलाके में कच्छाधारी बदमाश लगातार वारदात कर रहे हैं। गत 2 अक्तूबर की रात को चोरों ने खेड़का गुर्जर स्थित नहरी विभाग के बूस्टर पर डकैती डाली थी। इन बदमाशों ने यहां बेलदार के परिवार को गन प्वाइंट पर बंधक बनाया और लूट की वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन


की जा रही है जांच : इंचार्ज
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। सीसीटीवी में चार चोर दिखाई दिए हैं। जल्द से जल्द चोरों को गिरफ्तार कर वारदात सुलझाने का प्रयास रहेगा।
-रवि कुमार, इंचार्ज
सेक्टर-छह चौकी, बहादुरगढ़
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें