फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदमाश उखाड़ ले गए एटीएम, करीब 35 लाख था कैश

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झज्जर।
जिले के अलग-अलग चार स्थानों पर लाखों रुपये की चोरी की वारदात को अंजाम दे फरार हो गए। संबंधित थाना पुलिस ने पीड़ितों की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार मातनहेल गांव में एसबीआई की शाखा है। जिसके बाहर ग्राहकों की सुविधा के लिए एटीएम की सुविधा है। चोर उक्त मशीन मंगलवार की रात उखाड़ कर गाड़ी में ले गए। जिसकी खबर रात को ही चौकीदार ने पुलिस को दी। वहीं, बैंक प्रबंधन को बुधवार सुबह मामले की सूचना मिली तो उसने भी पुलिस को सूचना दी। इसके बाद थाना साल्हावास प्रभारी ललित कुमार मौके पर पहुंचे और फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट टीम को भी मौके पर बुलाकर साक्ष्य जुटाए। बैंक मैनेजर सुनील बजाज के अनुसार एटीएम में करीब 35 लाख रुपये का कैश मौजूद था। घटना के बाद पुलिस के द्वारा सीसीटीवी फुटेज खंगाली गई तो सामने आया कि एटीएम को रात करीब एक बजे दो लोगों ने उखाड़ा है। दोनों ही आरोपियों ने मंकी कैप से चेहरा ढक रखा था और हाथों में दस्ताने पहने थे। जिससे प्रतीत हो रहा था कि दोनों ही आरोपी ट्रेंड थे और पूरी तैयारी के साथ वारदात को अंजाम देने के लिए आए थे।
विज्ञापन

वर्जन
जांच अधिकारी एएसआई रामनिवास ने बताया कि बूथ की सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है। मामले में फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट टीम का भी सहयोग लिया जा रहा है। जल्द ही आरोपियों को काबू कर लिया जाएगा।

केस नंबर-2
परिवार सोता रहा, लाखों के जेवर और नकदी ले गए चोर
गांव ढऱाणा में सोमवार और मंगलवार की रात को चोरों ने घर में लगे तालों को तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दे दिया। घर में चोरी की घटना का उस वक्त पता चला जब सुबह परिवार उठा तो कमरों में सामान बिखरा पड़ा हुआ था। बेरी पुलिस को दी शिकायत में गांव ढऱाणा निवासी प्रवीन ने बताया कि सोमवार की रात को करीब 12 बजे टीवी देख रहा था ओर नीचे कमरे में प्रवीन की मां सो रही थी। जब सुबह करीब पांच बजे उठकर नीचे आया तो जिस कमरे में मां सो रही थी उसके साथ वाले कमरे में सामान बिखरा पड़ा था, जब सामान को संभाला तो कई तोले सोने-चांदी के जेवर और करीब 33 हजार की नकदी नहीं मिली।
वर्जन
गांव ढ़ऱाणा में मंगलवार सुबह एक घर में चोरी होने की सूचना मिली थी। सूचना मिलने के बाद चोरी घटनास्थल का मुआयना किया गया और मौके पर फिंगर एक्सपर्ट को बुलाकर सबूत जुटाएं गए। पीड़ित प्रवीन की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।
- सतबीर, एएसआई, जांच अधिकारी बेरी थाना।

केस नंबर-3
हरिपुरा मोहल्ला निवासी अनिल सरदाना ने सिटी चौकी में शिकायत देते हुए बताया है कि उसके घर की अलमारी में चार लाख रुपये रखे हुए थे। जिसको लेकर उसे अपने किराएदार पर शक है कि उसने ये पैसे चुराए हैं। सिटी चौकी पुलिस ने अनिल की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस किराएदार प्रेम से पूछताछ कर रही है लेकिन इस संबंध में कोई ठोस सुराग पुलिस के हाथ नहीं लगा है।
विज्ञापन


केस नंबर-4
सरौला गांव निवासी विनोद यादव ने बताया कि रोजाना की तरह उसकी पत्नी पशुुुओं को चारा डालने के लिए बाड़े में गई थी। जहां बाड़े का ताला टूटा मिला और पशु भी नहीं मिले। रात के समय किसी ने गेट का ताला तोड़कर उसके पशुओं को चोरी कर ले गया है। विनोद ने बताया कि उसकी एक भैंस व दो कटिया चोर ले गए। जिनकी कीमत करीब डेढ़ लाख रुपये है। विनोद की शिकायत पर साल्हावास चौकी में मामला दर्ज कर लिया गया है।

- 24 घंटे में चार वारदात, सभी में पुलिस के हाथ खाली
- मंकी कैप और दस्ताने पहन दिया घटना को अंजाम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें