फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ड्रेन गिरी बाइक, पूर्व सैनिक सहित दो की मौत, एक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झज्जर। जहाजगढ़-पलड़ा मार्ग पर एक बाइक पुल की दीवार से टकरा कर शनिवार की रात को ड्रेन में गिर गई। इससे बाइक पर सवार पूर्व सैनिक सहित तीन लोग ड्रेन में जा गिरे। राहगीरों की मदद से तीनों को ड्रेन से बाहर निकाला गया। उन्हें गंभीर हालत में सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर पूर्व सैनिक सहित दो
विज्ञापन

को मृत घोषित कर दिया गया और एक युवक की गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया। इसके बाद सूचना मिलते ही बेरी पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और मौका मुआयना करने के बाद कार्रवाई शुरू कर दी। रविवार को पुलिस ने दोनों के शवों का सामान्य अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाया और मृतकों के परिजनों को सौंप दिया। जानकारी के अनुसार एमपी माजरा गांव निवासी सागर पुत्र चांदराम, पूर्व सैनिक राजकपूर पुत्र नफे सिंह व महेश पुत्र बीरपाल बाइक पर सवार होकर किसी काम के लिए पलड़ा गांव गए थे। रात के समय कोहरे के कारण उनकी बाइक ड्रेेन के पुल की दीवार से टकराते हुए ड्रेन में जा गिरी। बताया जा रहा है कि ड्रेन के अंदर से पानी की पाइप लाइन गुजरी हुई है और उस लाइन से उनका सिर टकरा गया। घटना की सूचना जब ग्रीमाणों को मिली तो काफी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और तीनों को बाहर निकाल कर सामान्य अस्पताल में लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने सागर व राज कपूर को मृत घोषित कर दिया। जबकि महेश की गंभीर हालत को देखते हुए रोहतक पीजीआई रेफर किया गया है। बेरी पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम करवाने के बाद मृतकों के परिजनों को सौंप दिया है। दोपहर बाद दोनों शवों को उनके घर ले जाया गया और गमगीन माहौल के बीच अंतिम संस्कार कर दिया गया है।
विज्ञापन


रात के समय घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई थी। रविवार को दोनों मृतकों के शवों का पोस्टमार्टम करवा दिया गया है।
- जसबीर सिंह, एसएचओ, पुलिस थाना बेरी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें