फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली निगम के जेई और एसडीओ पर बोला हमला, आरोपी पर केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बौंदकलां। गांव रानीला में साइट देखने पहुंचे निगम के एसडीओ और जेई पर एक युवक ने हमला कर दिया। निगम अधिकारी ने इसकी शिकायत बौंदकलां पुलिस थाने में दी है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने हमलावर पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं, हमले के बाद निगम के अधिकारी रानीला गांव में आयोजित खुला दरबार छोड़कर लौट आए। एसडीओ और जेई ने हमलावर युवक पर धमकी देने का आरोप भी लगाया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार बिजली बिल माफी योजना का लाभ उपभोक्ताओं को देने के लिए बिजली निगम ने शनिवार को रानीला गांव में खुला दरबार लगाया। इसकी अध्यक्षता एसडीओ जेपी घणघस ने की। दरबार में एक उपभोक्ता की बिजली संबंधी शिकायत भी पहुंची। इसके बाद एसडीओ और जेई प्रवीन कुमार गांव में साइट चेक करने पहुंचे। इसी दौरान एक युवक अरुण ने टीम पर हमला कर दिया जिससे अधिकारी अपना काम किए बिना ही लौट आए। अधिकारियों की शिकायत के मुताबिक हमलावर ने उन्हें जान से मारने की धमकी भी दे डाली। पुलिस ने एसडीओ जेपी घणघस की शिकायत पर आरोपी अरुण कुमार के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। इस बारे में एसएचओ राजेंद्र सिंह ने बताया कि गांव रानीला में एसडीओ और जेई के साथ हाथापाई करने व सरकारी कार्य में बाधा डालने की शिकायत पहुंची थी। पुलिस ने अरुण के खिलाफ मामला दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें