हत्या के मामले में वांछित पैरोल जंपर गिरफ्तार
बहादुरगढ़। थाना सदर पुलिस ने हत्या के मामले में अति वांछित पैरोल जंपर अपराधी को गिरफ्तार कर लिया है। उसे न्यायालय में पेश किया गया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
थाना सदर प्रबंधक निरीक्षक जसबीर सिंह ने बताया कि मांडोठी चौकी प्रभारी उप निरीक्षक जगबीर सिंह के नेतृत्व में पुलिस की एक टीम गश्त पर थी। पुलिस को सूचना मिली कि सुरेंद्र उर्फ पानना निवासी गांव छारा जोकि थाना सांपला में 2006 में दर्ज हत्या के एक मामले में आरोपी है उसे उम्र कैद की सजा हुई थी। वह रोहतक जेल से 24 अगस्त 2018 को 14 दिन के लिए पैरोल लेकर बाहर आया था। उसे 7 सितंबर 2018 को वापस रोहतक जेल पहुंचना था, लेकिन वह वापस जेल में ना जाकर फरार हो गया था। पुलिस मौके पर पहुंची और शक के आधार पर उसे काबू किया गया। पूछताछ में उसने अपना नाम सुरेंद्र उर्फ पाना निवासी गांव छारा बताया। उसके खिलाफ थाना सदर में मामला दर्ज किया गया है। आरोपी ने खुलासा करते हुए बताया कि वह हत्या के मामले में पैरोल पर जेल से बाहर आया था और वापस जेल में नहीं पहुंचा। उसे अदालत में पेश किया गया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत भेज दिया गया।