अमर उजाला ब्यूरो
बहादुरगढ़।
रोहतक-दिल्ली रोड स्थित एक कार शोरूम के अधिकारी के बैग से डेढ़ लाख रुपये चोरी करने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित अधिकारी ने चोरी की शिकायत थाना सिटी पुलिस को दे दी है। उनकी शिकायत पर केस दर्ज कर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
रोहतक की झंग कालोनी के निवासी दर्पण खोखर बहादुरगढ़ में एमआईई स्थित हुंडई कार के शोरूम में जीएम सर्विस के पद पर कार्यरत हैं। कुछ दिनों पहले वह एक दुर्घटनाग्रस्त कार की पेमेंट (डेढ़ लाख) लेकर ऑफिस में आया था। उक्त रुपये उसके बैग में थे। शाम को रुपये जमा कराने के लिए जब उसने बैग खोला तो रुपये नहीं मिले। दो-तीन दिन तक तो उन्होंने अपने स्तर पर रुपयों का पता लगाने की कोशिश की। लेकिन रुपये न मिले तो एमआईई चौकी पुलिस को शिकायत दी है। उधर, एमआईई चौकी प्रभारी देवेंद्र कुमार ने कहा कि व्यक्ति की शिकायत पर चोरी का केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।