फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मारपीट कर ट्रैक्टर चालक से छीने 17 हजार रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बहादुरगढ़।
गांव छुड़ानी-भदानी के बीच बाइक सवार चार युवकों ने एक ट्रैक्टर चालक से मारपीट कर 17 हजार रुपये छीन लिए और जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस ने इलाके में घेराबंदी की, मगर युवक भागने में कामयाब रहे। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मूलत: लक्ष्मी नंगली (उत्तर प्रदेश) का निवासी संतोष गांव छुड़ानी के पास स्थित एक ईंट भट्ठे में ट्रैक्टर चालक के तौर पर कार्यरत हैं। रविवार की दोपहर बाद वह ट्रैक्टर में ईंटें लोड करके छुड़ानी-भदानी रोड पर स्थित एक दूसरे भट्ठे पर माल उतारने जा रहा था। जब वह उक्त भट्ठे के पास पहुंचा तो बाइक अड़ाकर उसके ट्रैक्टर को रुकवा लिया गया। बाइक पर चार युवक सवार थे। युवकों ने उसे जबरन ट्रैक्टर से नीचे उतार दिया और उससे रुपयों की मांग की। जब संतोष ने विरोध किया तो उसके साथ मारपीट की गई। इस दौरान एक युवक ने उसकी जेब में रखे 17 हजार रुपये निकाल लिए। संतोष ने कहा कि जाते-जाते युवकों ने पुलिस को न बताने की चेतावनी देते हुए जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस जल्द से जल्द युवकों को गिर तार करे। उधर, सूचना मिलते ही पुलिस ने तमाम नाकों पर चौकसी बढ़ा दी। मगर शाम तक पुलिस बाइक सवार युवकों को नहीं पकड़ पाई थी। सदर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर जसबीर सिंह ने कहा कि व्यक्ति की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। जल्द ही युवकों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें