चरखी दादरी। गांव पांडवान के बस स्टैंड पर बाइक और पिकअप डाला की भिड़ंत हो गई। इस घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि दूसरा घायल हो गया। उसे पीजीआई रोहतक भेजा गया है। पुलिस ने कागजी कार्रवाई शुरू कर दी है।
बुधवार सुबह नौ बजे पिंटू और प्रदीप निवासी यूपी बाइक पर सवार होकर मानकावास क्रशर पर काम करने जा रहे थे। गांव पांडवान बस स्टैंड पर पहुंचे तो पीछे से पिकअप डाला ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद बाइक दूरी तक घसीटती चली गई। पिकअप चालक मौके से फरार हो गया। राहगीरों ने घायलों को चरखी दादरी के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया। घायल पिंटू को दादरी से पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया। सदर पुलिस के हवलदार विशाल ने बताया कि पुलिस ने इस घटना में प्रदीप निवासी यूपी की कुछ देर बाद ही मौत हो गई। शव का पोस्टमार्टम दादरी सरकारी अस्पताल में करवा दिया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। घायल पिंटू एक साल से चरखी दादरी के हीरा चौक वार्ड में रहता आ रहा है। प्रदीप मंगलवार को ही यूपी के पीलीभीत से दादरी शहर आया था।