फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंधी से 12 खंभे और 20 पेड़ उखड़े, बिजली व्यवस्था ठप

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
चरखी दादरी। कादमा क्षेत्र में सोमवार शाम बूंदाबांदी से पहले आए अंधड़ ने जन-जीवन अस्त व्यस्त कर दिया। धूल भर आंधी के चलते क्षेत्र में करीब 12 बिजली के खंभे और 20 से अधिक पेड़ उखड़ गए। मुख्य और अप्रोच सड़कों पर पेड़ गिरने के चलते वाहनों का आवागमन ठप हो गया और रोडवेज बसों के पहिये भी कादमा आकर ठहर गए। वहीं, पोल टूटने से कादमा सहित समीपवर्ती पांच गांवों की बिजली आपूर्ति भी ठप हो गई। देर रात तक निगम कर्मचारियों के पास फॉल्ट की सूचनाएं आने का सिलसिला जारी था।
शाम करीब छह बजे कादमा क्षेत्र में जोरदार आंधी चली। आंधी ने करीब दस मिनट तक तांडव मचाया। इस दौरान खेतों और मुख्यमार्गों किनारे खड़े हरे पेड़ उखड़ गए। वहीं, क्षेत्र में एक दर्जन से अधिक बिजली पोल भी टूट गए। निगम अधिकारियों की मानें तो अंधड़ से काफी नुकसान हुआ है और इसका आकलन मंगलवार सुबह किया जाएगा। देर रात नौ बजे तक 12 बिजली पोल टूटने की सूचना उनके पास पहुंच चुकी थी। जेई सुरेश ने बताया कि बिजली पोल टूटने से कादमा सिटी फीडर आधा ठप हो गया। इसके अलावा समीपवर्ती पांच-छह गांवों की बिजली गुल भी हुई है। पोल बदलने की प्रक्रिया जल्द शुरू कर दी जाएगी। तब तक कादमा सिटी फीडर को अन्य फीडर से जोड़कर बिजली सप्लाई बहाल करने का प्रयास किया जाएगा। इसके अलावा गांवों में बिजली आपूर्ति मंगलवार सुबह तक बहाल हो पाएगी। जेई ने बताया कि अंधड़ में निगम को काफी नुकसान हुआ है। कर्मचारी लाइनों की पेट्रोलिंग में जुट गए हैं ।
विज्ञापन
विज्ञापन

कादमा-सतनाली रूट पर बाधित रही बस सेवा
कादमा-सतनाली रोड पर कई जगह हरे पेड़ उखड़ कर सड़क पर गिर गए। इससे ट्रैफिक का आवागमन बाधित हो गया। दादरी से सतनाली रूट पर चलने वाली बसें कादमा से आगे नहीं बढ़ पाई। सोमवार को शाम 5:20 से 6:30 तक दादरी बस स्टैंड से सतनाली के लिए चलने वाली तीन बसें कादमा ही रुक गईं। कादमा से सतनाली की तरफ जाने वाले लोगों को बेहद परेशानियां झेलनी पड़ी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें