जेठ पर छेड़छाड़ और धमकी देने का आरोप
बादली। उपमंडल के गांव में एक महिला ने अपने ही जेठ के खिलाफ छेड़छाड़ और जान से मारने की धमकी देने की शिकायत पुलिस में दी है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है।
गांव की महिला ने अपने जेठ रमेश पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। महिला ने पुलिस में दी शिकायत में बताया है कि उसका जेठ उसे काफी दिनों से परेशान कर रहा है। घर पर छेड़छाड़ और मारपीट भी करता है और अब उसे जान से मारने की धमकी भी दी है। परिवार के सदस्यों द्वारा बार-बार समझाने के बाद भी रमेश हरकतें करने से बाज नहीं आ रहा है। महिला ने शिकायत देकर अब पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने रमेश के खिलाफ कई धाराओं के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। फिलहाल रमेश की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। पुलिस जांच अधिकारी मीना का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जाएगी। फिलहाल व्यक्ति की तलाश की जा रही है।