फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिवाड़ी खेड़ा में महिला के मकान के बाहर फायरिंग, दिल्ली गैंगवार से जुड़े तार!

विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। गांव रिवाड़ी खेड़ा में बीती रात को एक मकान के बाहर अज्ञात युवकों ने हवाई फायर किए। तीन से चार गोलियां चलाई गईं हैं, पुलिस को तीन खोल मिले हैं। इस घटना के बाद से उक्त परिवार सहमा हुआ है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गोलियां चलाने वाले कौन थे ये स्पष्ट नहीं हो पाया है, मामले को दिल्ली की गैंगवार से भी जोड़कर देखा जा रहा है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, दिल्ली के द्वारका क्षेत्र की निवासी वैशाली की रिवाड़ी खेड़ा के निवासी नीरज के साथ शादी हुई थी। कुछ वर्षों पहले हृदयाघात के चलते नीरज की मौत हो गई थी। तब से वैशाली अपने बेटे के साथ दिल्ली में रह रही थी। इन दिनों वैशाली रिवाड़ी खेड़ा स्थित अपने मकान में आई हुई है। शुक्रवार की रात को वह सोने की तैयारी में थी। तभी कुछ युवक उसके मकान के बाहर आए। युवक शोर शराबा कर रहे थे। इसके बाद युवकों ने तीन चार हवाई फायर किए। गोलियां चली तो भीतर मौजूद वैशाली सहम गई। आसपास अन्य ग्रामीण भी जग गए। जब बाहर जाकर देखा गया तो युवक फरार हो चुके थे। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही मांडोठी चौकी से पुलिस कर्मी मौके पर पहुंची और तफ्तीश शुरू की। मौके से पुलिस ने खोल बरामद किए। युवकों का पता लगाने के लिए प्रयास शुरू किए। शनिवार को महिला की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया गया।
वैशाली की मां की भी हो चुकी है हत्या
करीब 15 वर्ष पहले वैशाली के पिता की हत्या हो गई थी। फिर शादी हुई तो पति की मौत हो गई। पिछले साल दिसंबर-2018 में वैशाली की मां कमलेश की उसके घर में घुसकर छह गोलियां मारकर हत्या कर दी गई। कमलेश की हत्या का आरोप संदीप मेंटल गिरोह के बदमाशों पर है। कुख्यात बदमाश संदीप मेंटल की हत्या का बदला लेने के लिए कमलेश की हत्या की गई थी। एक और अहम बात ये कि कमलेश पर उसी के पति के कत्ल का आरोप था। मामले में वह तीन साल जेल में भी रही थी।
विज्ञापन

दिल्ली की गैंगवार से जोड़कर देखा जा रहा है मामला
रिवाड़ी खेड़ा में वैशाली के घर के बाहर गोलियां चलाने वाले कौन थे ये तो अभी सवाल बना हुआ है, लेकिन इस मामले को दिल्ली की गैंगवार से भी जोड़कर देखा जा रहा है। दरअसल, वर्ष-2004 में वैशाली की मां कमलेश ने अपने पति की हत्या कर दी थी। तीन साल बाद जेल से आई तो उसकी दोस्ती बदमाश राजीव उर्फ मोनू से हुई। फिर वह उसके साथ रहने लगी। राजीव व संदीप मेंटल ने पार्टनरशिप में कुछ प्रॉपर्टी ली थी। इसी प्रॉपर्टी के चलते दोनों में विवाद गहरा गया था। तब राजीव उर्फ मोनू ने मई-2018 में अपने साथियों के साथ मिलकर संदीप मेंटल की ताबड़तोड़ गोलियां मारकर हत्या कर दी थी। संदीप की मौत के बाद उसके गिरोह की कमान उसके भाई सोनू ने संभाली। सोनू को शक था कि कमलेश के कहने पर ही राजीव ने संदीप मेंटल की हत्या की है, इसलिए कमलेश को भी दिसंबर-2018 में मौत के घाट उतार दिया गया। वैशाली भी दिल्ली में रहती थी। अब रिवाड़ी खेड़ा में आई तो उसके घर के बाहर गोलियां चली। आशंका है कि इस वारदात के पीछे भी संदीप मेंटल गिरोह का हाथ हो सकता है। असल कारण क्या है ये तो जांच पूरी होने के बाद ही पता चल सकेगा।
वर्जन
महिला की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच गंभीरता से की जा रही है। जल्द ही फायर करने वाले युवकों को काबू कर इस मामले को सुलझाया जाएगा।
विज्ञापन

-कृष्ण, चौकी प्रभारी, मांडोठी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें