फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माइनर में मिले शव मामले में मृतक युवक के चार दोस्तों पर केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बादली (बहादुरगढ़)। गुरुग्राम माइनर में संदिग्ध परिस्थितियों में मिले युवक के शव मामले में पुलिस ने मृतक के ही चार दोस्तों पर हत्या का मामला दर्ज किया है। बुधवार को मृतक के परिजन अस्पताल पहुंचे और पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया। साथ ही परिजनों की शिकायत पर मृतक के चार दोस्तों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार ब्रह्म पुत्र अजीत का शव मंगलवार दोपहर मुंडाखेड़ा पंप हाउस के पास गुरुग्राम माइनर में मिला था। शुरू से ही मामला संदिग्ध लग रहा था। मृतक के चेहरे पर चोट के निशान मिले थे, जबकि एक कान भी कटा हुआ था। ऐसे में मामले को हत्या से जोड़ते हुए पुलिस मौत के सही कारणों की जांच में जुट गई थी। मौके पर जांच के लिए एफएसएल टीम को भी बुलाया गया था। बाद में शव को पोस्टमार्टम के लिए बहादुरगढ़ के सरकारी अस्पताल में रखवा दिया। वहीं, देर शाम होने के चलते मृतक ब्रह्म के परिजन अस्पताल नहीं पहुंच सके।
बुधवार को परिजन अस्पताल पहुंचे तो उन्होंने ब्रह्म के दोस्तों पर हत्या का शक जाहिर किया और उनके खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करवाया। मृतक ब्रह्म की बुआ के लड़के प्रिंस ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि ब्रह्म मूल रूप से सोहना झज्जर का रहने वाला है और अब उसके साथ झज्जर में ही रहता था। वह फतेहपुर स्थित एक निजी कंपनी में काम करता था। सोमवार सुबह वह अपने दोस्तों के साथ कंपनी के लिए निकला था। मगर देर रात तक घर नहीं पहुंचा। खोजबीन के बाद भी ब्रह्म का कोई पता नहीं चल सका। वहीं, मंगलवार की दोपहर उसका शव माइनर में पड़ा मिला। दोस्तों ने ही परिजनों और पुलिस को शव मिलने की जानकारी दी थी। प्रिंस ने बताया कि उसके दोस्तों ने ही ब्रह्म की हत्या कर शव को माइनर में फेंक दिया।
विज्ञापन

बाढ़सा चौकी इंचार्ज किरण का कहना है कि प्रिंस ने श्रीपाल गांव रजापुर उत्तर प्रदेश, पवन गांव मुंडाखेड़ा, जोगेंद्र और पानू गांव सौंधी पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने चारों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल हत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस चारों आरोपियों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें