फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चेकिंग के दौरान दो वाहन चोर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
चेकिंग के दौरान दो वाहन चोर गिरफ्तार
विज्ञापन


लोनी। पुलिस ने अशोक विहार कॉलोनी से मंगलवार रात चेकिंग के दौरान दो वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है, जिनके पास से दो चोरी की बाइकें बरामद की गई हैं। चोर दिल्ली-एनसीआर से बाइक चोरी कर सस्ते दामों में बेचते थे।
विज्ञापन

लोनी सीओ राजकुमार पांडेय ने बताया कि चोरों की धर पकड़ को लेकर टीम अशोक विहार कालोनी स्थित पानी की टंकी के पास देर रात चेकिंग कर रही थी। तभी एक बाइक पर सवार दो युवकों को रोककर पुलिस ने कागजात दिखाने को कहा। लेकिन वह कागजात नहीं दिखा सके। शक होने पर पुलिस दोनों को थाने ले आई। सख्ती से पूछताछ में पता चला दोनों युवक चोर हैं और बाइक भी चोरी की है। पुलिस ने चोरों की निशानदेही से एक बाइक और बरामद की है। सीओ ने बताया कि पकड़े गए चोरों ने अपना नाम शहनवाज और जिशान निवासी अशोक विहार कालोनी बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें