फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से स्कूटी सवार शिक्षिका घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। गांव चरखी निवासी एक शिक्षिका की स्कूटी को मानकावास गांव के समीप तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी। घटना में शिक्षिका गंभीर रूप से घायल हो गई और उसे उपचार के लिए दादरी सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने घायल के बयान पर आरोपी बाइक चालक पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में शिक्षिका मनीका ने बताया कि वह अख्तयारपुरा राजकीय स्कूल में ड्राइंग टीचर है। वीरवार दोपहर वह अपनी ड्यूटी पूरी कर घर लौट रही थी। जब वह मानकावास गांव के समीप पहुंची तो एक तेज रफ्तार बाइक ने उसकी स्कूटी को टक्कर मार दी। घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गई और आरोपी बाइक चालक मौके से फरार हो गया। इसके बाद वहां से गुजर रहे राहगीरों ने घटना की सूचना उसके पति को दी। घटना की जानकारी मिलते ही उसके परिजन मौके पर पहुंचे और उपचार के लिए उसे दादरी सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे। पुलिस ने यहां घायल के बयान दर्ज कर आरोपी चालक पर केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें