फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की टक्कर से बाइक सवार दो महिलाओं सहित तीन घायल, एक रेफर

विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। बाढड़ा रोड स्थित राधा स्वामी सत्संग घर के समीप एक तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से बाइक को टक्कर मार दी। घटना में बाइक सवार दो महिलाओं सहित तीन लोग घायल हो गए और इन्हें उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां से एक महिला ही गंभीर हालत को देखकर प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया। पुलिस ने घायल बाइक चालक के बयान पर ट्रक चालक पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में खेड़ी बूरा निवासी सुनील ने बताया कि वह अपनी भाभी सुनीता और शकुंतला को दवाई दिलाने दादरी लाया था। दवाई लेने के बाद वो बाइक पर सवार होकर खेड़ी बूरा जाने के लिए चले थे। घायल ने बताया कि अभी वो गांव भैरवी समीप स्थित राधा स्वामी सत्संग घर के समीप पहुंचे तो पीछे से तेज रफ्तार में आ रहे ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। घटना में बाइक सवार उसकी भाभी व उसे गंभीर चोटें आई और उपचार के लिए उन्हें सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों ने शकुंतला की गंभीर हालत को देखकर प्राथमिक उपचार के तुरंत बाद पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। वहीं, घायल ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि उसकी बाइक ट्रक के नीचे आने से पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। जांच अधिकारी हेड कांस्टेबल सुरेश ने बताया कि इस संबंध में पुलिस ट्रक चालक पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें