न्यायाधीश की कार को ट्रक ने टक्कर मारी, केस दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
बौंदकलां।
एसडीजेएम महेंद्रगढ़ की कार को शुक्रवार देर शाम को गांव सांजरवास के समीप एक ट्रक चालक ने पीछे से टक्कर मार दी। पुलिस ने गनमैन की शिकायत पर ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है।
एसडीजेएम महेंद्रगढ़ पूनम कंवर शुक्रवार देर शाम को दादरी से रोहतक कार से जा रही थी। गांव सांजरवास के समीप ट्रक ने उनकी कार को पीछे से टक्कर मार दी। इस घटना में एसडीजेएम पूनम कंवर को हादसे में चोट नहीं आई। इसके बाद उनके गनमैन ने मामले की शिकायत बौंदकलां थाना पुलिस को दी और पुलिस ने गनमैन राहुल की शिकायत पर आईपीसी की धारा 279, 336 व 427 के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।