फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी की गर्दन पर कुल्हाड़ी मारने वाला आरोपी पति गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बेरी (झज्जर)।
पुलिस ने गांव अच्छेज में शराब पीने से मना करने पर अपनी पत्नी पर कुल्हाड़ी से कई वार कर उसकी जान लेने का प्रयास करने वाले आरोपी पति को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पति को पुलिस ने गांव अच्छेज के पास से ही गुजर रही जवाहर लाल नेहरू कनाल के पास से एक गुप्त सूचना के आधार पर गिरफ्तार किया। आरोपी को वीरवार के दिन अदालत में पेश किया जाएगा। उधर, घायल कोको उर्फ नरेश देवी रोहतक के निजी अस्पताल में गंभीर हालत में आईसीयू में भर्ती है। जहां उसकी हालत काफी गंभीर बताई जाती है।
बता दें कि गांव अच्छेज का रहने वाला बहादुर शराब पीने का आदि था। पुलिस में उसके बेटे जोगेंद्र ने बयान दर्ज कराया है कि उसका पिता शराब के नशे की हालत में रोजाना घर में झगड़ा करता है। मंगलवार को भी उसके पिता ने शराब पीने की आदत के चलते उसकी मां नरेश देवी की गर्दन व सिर पर कई वार किए। हमले से उसकी मां बेसुध होकर फर्श पर गिर गई। उसे गंभीर हालत में रोहतक के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उक्त बयान के आधार पर पुलिस ने आरोपी पति बहादुर के खिलाफ केस दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया है। फिलहाल पुलिस मामले में पीड़िता के बयान देने की स्थिति में होने का भी इंतजार कर रही है। ताकि मामले की सच्चाई का पता चल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन
गांव अच्छेज में पत्नी की गर्दन पर कुल्हाड़ी मारने वाले आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया गया। वीरवार को आरोपी को अदालत में पेश किया जाएगा और महिला के ब्यान दर्ज किए जाने पर मामले की सच्चाई का पता चल पाएगा।
- अनूप कुमार, छुछकवास, चौकी इंचार्ज।


- शराब पीने से मना करने पर चलाई थी कुल्हाड़ी
- गंभीर हालत में रोहतक के निजी अस्पताल के आईसीयू में दाखिल है पत्नी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें