फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रा ने रिश्तेदार पर लगाया मारपीट का आरोप, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बहादुरगढ़।
शहर की निवासी एक छात्रा ने अपने ही एक रिश्तेदार पर मारपीट करने व जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। इस संबंध में पीड़िता ने पुलिस को शिकायत दे दी गई। छात्रा की शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। फिलहाल युवती सरकारी अस्पताल में उपचाधीन है।
विज्ञापन

रोहतक-दिल्ली रोड स्थित एक प्रतिष्ठित फैक्टरी की रेजिडेंशियल कॉलोनी में रहने वाली छात्रा ज्योति ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि वह दिल्ली के मुखर्जी नगर में सीजीएल की कोचिंग ले रही है। रोजाना की तरह वीरवार दोपहर वह मुखर्जी नगर से घर लौटी। इस दौरान रिश्ते में जीजा लगने वाला व्यक्ति दिनेश उसके घर पहुंचा। आते ही उसने मेरा मोबाइल मांगा। मैंने नंबर देने से इंकार कर दिया तो उसने मेरे साथ मारपीट शुरू कर दी। परिजनों ने बीच-बचाव का प्रयास किया तो उनके साथ भी धक्का-मुक्की की। किसी तरह परिजनों ने उसे छुड़वाया और दिनेश को काबू कर लिया। इसके बाद परिजनों ने जख्मी हालत में मुझे बहादुरगढ़ के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। जांच अधिकारी एसआई बलराज ने कहा कि पीड़िता की शिकायत दर्ज कर मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें