फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाघपुर हत्याकांड में दो आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बेरी।
सीआईए टीम ने बाघपुर वासी युवक अमित के मर्डर मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया। जहां से एक आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल और दूसरे आरोपी को एक दिन के रिमांड पर भेज दिया है।
बता दें कि बाघपुर निवासी राजबीर के पुत्र अमित की 19 मई की देर शाम अपने घेर में गाय का दूध निकालते समय गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस संदर्भ में थाना बेरी में हत्या का मामला दर्ज किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीआईए प्रभारी के अनुसार हेडकांस्टेबल मुकेश कुमार की टीम बेरी शहर के एरिया में गश्त पर थी। झज्जर रोड बेरी पर स्थित एक धर्मशाला के पास तैनात पुलिस टीम ने एक युवक को संदेहजनक हालात में काबू किया गया। पकड़े गए युवक की तलाशी ली गई तो उसके कब्जे से एक देसी पिस्तौल और दो कारतूस बरामद हुए। पूछताछ में आरोपी की पहचान कुलदीप उर्फ कल्लू वासी छाज्यान पाना बेरी के तौर पर की हुई। आरोपी कुलदीप उर्फ कल्लू ने प्राथमिक पूछताछ में हत्या के एक मामले का खुलासा करते हुए बताया कि गांव बाघपुर निवासी अमित की हत्या की वारदात में वह शामिल था। इसी आधार पर पुलिस ने एक अन्य आरोपी मनजीत निवासी गांव बाघपुर को उसके गांव से काबू किया गया। हत्या की साजिश में शामिल पकड़े गए आरोपी मनजीत तथा अवैध हथियार सहित पकड़े गए आरोपी कुलदीप को अदालत झज्जर में पेश किया गया। जहां से एक आरोपी मंजीत को न्यायिक हिरासत भेज दिया गया। दूसरे आरोपी कुलदीप को पूछताछ के लिए एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया।


- गिरफ्तार युवकों से अवैध हथियार भी बरामद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें