फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में महिला की मौत, भाई और ताऊ घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी/बौंदकलां। दादरी-रोहतक मुख्यमार्ग पर गांव सांवड़ के समीप मंगलवार देर शाम एक कार को ट्राले ने टक्कर मार दी। घटना में कार सवार एक महिला की मौत हो गई, जबकि उसका भाई और ताऊ घायल हो गए। घटना में कार क्षतिग्रस्त हो गई और आरोपी चालक मौके से वाहन सहित फरार हो गया। बुधवार सुबह पुलिस ने मृतका के भाई के बयान पर आरोपी चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया और पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

हड़ौदा निवासी अनिल (40) अपने ताऊ पृथ्वी सिंह और बहन संतरा देवी (50) के साथ अपनी टाटा इंडिको कार में सवार होकर बहराणा से अपने गांव हड़ौदा आ रहा था। बताया जा रहा है कि अनिल अपनी बहन संतरा देवी को बहराणा स्थित उसकी ससुराल से मायके हड़ौदा ला रहा था। देर शाम करीब आठ बजे जब वो गांव सांवड़ से निकले तो पीछे से तेज रफ्तार में आ रहे ट्राले ने उनकी कार को टक्कर मार दी। घटना में ड्राइवर के साथ वाली सीट पर बैठी संतरा देवी का सिर डेस्क बोर्ड पर जा लगा और वह लहूलुहान हो गई। वहीं, कार चालक अनिल और पीछे बैठे उसके ताऊ पृथ्वी सिंह को चोटें आई। वहीं, मौका पाकर ट्राला चालक वहां से फरार हो गए। इसके बाद घटना की सूचना घायल अनिल ने परिजनों और पुलिस को दी। वहीं, घायलों को उपचार के लिए दादरी सिविल अस्पताल लाया गया जहां चिकित्सकों ने संतरा देवी को मृत घोषित कर दिया। वहीं, अनिल व पृथ्वी सिंह को उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। मामले की सूचना की सूचना मिलने के बाद बौंदकलां थाना पुलिस पहले घटनास्थल और बाद में सिविल अस्पताल पहुंची। पुलिस ने संतरा देवी के शव को अपने कब्जे में लेकर देर शाम ही शव गृह में रखवा दिया। बुधवार सुबह पुलिस ने हादसे में घायल और मृतका के भाई अनिल के बयान पर कागजी कार्रवाई कर शव का पोस्टमार्टम करवाया। बौंदकलां थाना पुलिस ने इस संबंध में अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें