अमर उजाला ब्यूरो
नारनौल। सिटी थाना क्षेत्र में एटीएम फ्रॉड के दो मामले सामने आए हैं। जाल साजों ने मुनीम व पूर्व सैन्य कर्मी के खाते से करीब 2.68 लाख रुपये निकाल लिए। शिकायत पर सिटी थाना पुलिस ने मंगलवार को धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने संबंधित बैंक से सीसीटीवी फुटेज मांगा है। नांगल चौधरी निवासी रामौतार का खाता पंजाब एंड सिंध बैंक में है। पीड़ित दिल्ली में मुनीम का कार्य करता है। रामौतार ने बताया कि एटीएम कार्ड उनके पास था बावजूद खाते से 1,28000 रुपये निकल गए। पुलिस को दी शिकायत में बताया कि रुपये 13 से 16 मार्च के बीच में निकाले गए है। शिकायत पर सिटी थाना पुलिस ने अज्ञात पर चोरी और धोखाधड़ी की धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। पीड़ित ने बताया कि 18 मार्च को बैंक में दस हजार रुपये निकालने गए था। इस पर बैंक से पता चला कि खाते में 1800 रुपये है। जिसके बाद इसके बाद बैंक से जानकारी मांगी। इसमें पता चला कि पैसे चंडीगढ़, जींद और हिसार (हांसी) में निकाले गए हैं। रामौतार ने बताया कि हांसी एसबीआई बैंक के एटीएम पर गया और बैंक से जानकारी मांगी। लेकिन, बैंक से सीसीटीवी फुटेज नहीं दिखाई। हांसी स्थित एसबीआई के एटीएम ने 50 हजार रुपये निकाले गए हैं। इसके बाद जींद और चंडीगढ़ में पैसे निकले गए हैं। उन्होंने बताया कि पैसे निकलने के मैसेज मोबाइल पर आते रहे लेकिन देख नहीं पाया। पीड़ित ने पूरी जानकारी लेने के बाद मंगलवार को सिटी थाना पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने अज्ञात पर केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने संबंधित बैंक से जानकारी मांगी है।