फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांड से टकराई रिट्ज कार, घायल चालक को किया रेफर

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चरखी दादरी। दादरी-कनीना मुख्यमार्ग पर गांव रामनगर के समीप मंगलवार रात रिट्ज कार से एक सांड़ टकरा गया। घटना में कार चालक को चोटें आई हैं। उसे एक निजी अस्पताल से पीजीआई रेफर किया गया। मामले की सूचना पाकर सदर थाना पुलिस अस्पताल पहुंची लेकिन वहां घायल नहीं मिले। पुलिस ने अपने स्तर पर पड़ताल की तो पता चला कि घटना सड़क पर अचानक सांड़ के आने के कारण हुई।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार दादरी निवासी बलवान अपने तीन साथियों के रिट्ज कार में सवार होकर रामनगर की तरफ किसी काम से गया था। काम निपटाकर जब वे दादरी की तरफ आने के लिए रात करीब सवा दस बजे चले। साढ़े दस बजे जब वे राम नगर नहर के समीप पहुंचे तो अचानक उनकी कार के सामने एक सांड़ आ गया। कार चालक ने सांड़ से बचने का प्रयास किया लेकिन गाड़ी सांड़ से जा टकराई। घटना में कार का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया और चालक कप्तान का चोटें आई। जांच अधिकारी ने बताया कि गाड़ी सवार तीन अन्य लोग सुरक्षित हैं। घायल को उपचार के लिए शहर के एक निजी अस्पताल में लाया गया जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे रेफर कर दिया गया। जांच अधिकारी हेड कांस्टेबल सुरेश कुमार ने बताया कि मंगलवार रात करीब 11 बजे पुलिस के पास हादसे की सूचना आई थी। इसके बाद वे शहर के निजी अस्पताल पहुंचे लेकिन तब तक घायल को रेफर किया जा चुका था। घायल से जब बात की गई तो उसने पुलिस कार्रवाई से इंकार कर दिया। कप्तान के अलावा तीन अन्य लोग भी कार में सवार थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें